Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • फाइबर-कैल्शियम के लिए सेब नहीं तो खाएं ये 5 फल, हमेशा दुरुस्त पेट रहेगा, हड्डियों में भी आएगी ताकत!

फाइबर-कैल्शियम के लिए सेब नहीं तो खाएं ये 5 फल, हमेशा दुरुस्त पेट रहेगा, हड्डियों में भी आएगी ताकत!

Fiber-Calcium Rich Fruits: सेहतमंद रहने के लिए फलों का सेवन बेहद जरूरी है. इनमें सेब का नाम सबसे ऊपर है. कहा भी जाता है, कि अगर रोजाना एक सेब को डाइट का हिस्सा बनाया जाए तो कई हेल्थ प्रॉब्लम से दूर रहा जा सकता है. दरअसल, सेब में फाइबर के साथ ही कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए इसे पाचन और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन, कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें सेब खाना पसंद नहीं होता है. ऐसे में डॉक्टर उन लोगों को कुछ अन्य फल खाने की सलाह देते हैं. ऐसे सवाल है कि आखिर, फाइबर-कैल्शियम के लिए सेब नहीं तो कौन से फल खाएं? आइए जानते हैं इस बारे में-

Last Updated: April 2, 2026 | 6:27 PM IST
Fiber-Calcium Rich Fruits like apple - Photo Gallery
1/6

सेब के पोषक तत्व

यूएसडीए की रिपोर्ट के मुताबिक, 100 ग्राम सेब में 2.4 ग्राम टोटल डाइटरी फाइबर पाया जाता है. इसके अलावा इसमें 6 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. सेब मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, फ्लोराइड, विटामिन सी, कैरोटीन बीटा, विटामिन के, विटामिन ए, ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन, का भी सोर्स होता है.

Fiber-Calcium Rich Fruits like pear - Photo Gallery
2/6

नाशपाती

फाइबर की बात करें तो नाशपाती एक बेहतरीन फ्रूट है और इसी वजह से इसे कब्ज वालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, 100 ग्राम नाशपाती में 3.1 ग्राम फाइबर और 9 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. इसके अलावा ये आयरन से लेकर कॉपर मैग्नीशियम समेत पोटेशियम फास्फोरस का भी सोर्स है. इसमें विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा होती है.

Fiber-Calcium Rich Fruits like passion fruit - Photo Gallery
3/6

पैशन फ्रूट

कृष्ण फल के नाम से पहचाना जाने वाला पैशन फ्रूट फाइबर का बेहतरीन सोर्स है. इसमें सेब से कई गुना ज्यादा फाइबर होता है. यूएसडीए में दिए डेटा में बताया गया है कि 100 ग्राम पैशन फ्रूट से 10.4 ग्राम फाइबर मिलता है तो वहीं इसमें 12 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. इसलिए अगर पाचन से जुड़ी दिक्कत है या हड्डियों को मजबूत बनाना है तो पैशन फ्रूट को डाइट का हिस्सा बनाएं.

Fiber-Calcium Rich Fruits like guava - Photo Gallery
4/6

अमरूद

ये भी एक फाइबर रिच फ्रूट है. जहां 100 ग्राम सेब में 2.4 फाइबर होता है तो वहीं 100 ग्राम अमरूद को खाने से 5.4 ग्राम फाइबर मिलेगा और 18 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. इसके अलावा अमरूद संतरा से भी ज्यादा विटामिन सी रिच फ्रूट है.

Fiber-Calcium Rich Fruits like kiwi - Photo Gallery
5/6

कीवी

मार्केट में अब कीवी फ्रूट भी काफी बिकते हुए मिल जाएगा, लेकिन इंडिया में इसे ज्यादातर लोग तभी खाते हैं जब उनको फीवर की शिकायत होती है. फिलहाल ये फल आप डेली रूटीन में खा सकते हैं, क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं. 100 ग्राम कीवी में 3 ग्राम फाइबर, 34 मिलीग्राम कैल्शियम, 17 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 34 मिलीग्राम फास्फोरस, 312 मिलीग्राम पोटेशियम और 92.7 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है.

Fiber-Calcium Rich Fruits like banana - Photo Gallery
6/6

केला

पाचन सुधारने की बात हो तो लोग डाइट में केला को शामिल करने की सलाह देते हैं. दरअसल ये आपके डाइजेशन के लिए एक बेहतरीन फल है. 100 ग्राम केला में 1.9 ग्राम प्रोटीन, 2.6 ग्राम फाइबर, 5 मिलीग्राम कैल्शियम (सेब से 1 मिलीग्राम कम), 27 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 358 मिलीग्राम पोटेशियम, 22 मिलीग्राम फास्फोरस समेत कई पोषक तत्व होते हैं.

More News