कभी सर्दी-खांसी, कभी बुखार… बार-बार पड़ जाते हैं बीमार? हमेशा सेहतमंद रहने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
Healthy Tips: सेहतमंद रहना हर किसी का सपना होता है. लेकिन, आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में खुद को बीमारियों से बचाकर रख पाना मुश्किल हो जाता है. कई लोगों को बार-बार सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसी परेशानियां हो जाती हैं. इस तरह की परेशानियों का मतलब कमजोर इम्यूनिटी, बदलते मौसम या वायरल संक्रमण (जैसे राइनोवायरस) हो सकता है. यह आमतौर पर 8-10 दिन में ठीक हो जाते हैं. लेकिन, अगर परेशानी बढ़े तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है. इन बीमारियों से बचने के लिए लोग तमाम महंगी दवाओं का सेवन करते हैं. लेकिन, इन दवाओं के कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अधिक कारगर हो सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर सेहतमंद रहने के लिए क्या करें? सेहतमंद रहने के घरेलू उपाय क्या हैं? इन उपायों के बारे में बता रहे हैं नोएडा के इंटेग्रेटिव चिकित्सक डॉ. संजय वार्ष्णेय-
सेहतमंद रहने के आसान उपाय
संतुलित आहार लें
डॉक्टर कहते हैं कि, अच्छी सेहत की शुरुआत संतुलित और पौष्टिक आहार से होती है. इसलिए अपनी थाली में मौसमी फल जैसे आंवला, पपीता, संतरा और अमरूद जरूर शामिल करें. इसके अलावा, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां जैसे पालक, मेथी, बथुआ खाएं. बता दें कि, इन सब्जियों से मिलने वाला विटामिन C इम्यूनिटी बढ़ाने में और जिंक संक्रमण से लड़ने में मदद करता है.
सेहतमंद रहने के आसान उपाय
पर्याप्त नींद लें
हर स्वस्थ व्यक्ति को अच्छी नींद लेने की सलाह दी जाती है. बता दें कि, नींद की कमी होने से शरीर थकान महसूस करता है और इम्यून सिस्टम कमज़ोर हो जाता है. इसलिए रोज़ाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना सुनिश्चित करें. हर इंसान को अपने सोने और उठने का समय तय करना चाहिए.
सेहतमंद रहने के आसान उपाय
रोज़ाना व्यायाम करें
एक्सपर्ट के मुताबिक, व्यायाम शरीर को सक्रिय और मज़बूत बनाता है. इसलिए रोज़ाना 30 मिनट तेज़ चाल से चलना, योग या हल्की कसरत करना चाहिए. बता दें कि, प्राणायाम और ध्यान तनाव को कम करते हैं, जिससे शरीर पर सकारात्मक असर पड़ता है.
सेहतमंद रहने के आसान उपाय
पर्याप्त पानी पिएं
हर व्यक्ति को हर दिन पर्याप्त पानी जरूर पीना चाहिए. बता दें कि, पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने और कोशिकाओं को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. इसलिए रोज़ाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं. ज्यादा बेहतर हो कि, गुनगुना पानी पीएं. ऐसा पानी पाचन के लिए अच्छा है.
सेहतमंद रहने के आसान उपाय
स्वच्छता का ध्यान रखें
बार-बार बीमार होने होने का एक बड़ा कारण गंदगी और बैक्टीरिया होते हैं. ये आपके हाथों से खाने में पहुंचते हैं फिर पेट में पहुंच जाते हैं. इसलिए दिन में कई बार हाथ धोएं. घर और रसोई को साफ रखें. बाहर से आने के बाद चेहरा और हाथ अच्छे से धोएं.
सेहतमंद रहने के आसान उपाय
तनाव से दूर रहें
डॉक्टर कहते हैं कि, सेहतमंद रहने के लिए तनाव से बचना चाहिए. बता दें कि, तनाव इम्यून सिस्टम को सीधे प्रभावित करता है. इससे बचने के लिए योग, ध्यान, संगीत या किताबें पढ़ सकते हैं. ऐसा करने से मन को शांत रखा जा सकता है. इसके अलावा, काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें.
सेहतमंद रहने के आसान उपाय
हर्बल और घरेलू नुस्खे अपनाएं
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी, शहद और नींबू पिएं. सर्दियों में गिलोय का रस या तुलसी का काढ़ा पीना फायदेमंद होता है. इसके आलावा, आंवला रोज़ाना खाने से शरीर को भरपूर विटामिन C मिलता है.