दुनिया की 5 ऐसी खतरनाक बीमारियां… जिससे आहत होकर मौत मांगने लगता है इंसान! लाखों में होता इनका इलाज
World Dangerous Disease: आजकल की हमारी लाइफस्टाइल और खानपान पूरी तरह बिगड़ चुका है. इसी का नतीजा है कि, आज तमाम गंभीर बीमारियां जन्म ले रही हैं. कई ऐसी बीमारियां तो इतनी खतरनाक साबित होती हैं, जिनसे आहत होकर लोग मौत की भीख मांगने लगते हैं. अगर इन बीमारियों का समय पर इलाज न हो तो जान भी जा सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, ये ऐसी बीमारियां हैं जिनका कोई स्थाई इलाज उपलब्ध नहीं है. ये दुनिया के ऐसी गंभीर बीमारियां हैं, जिसे हो जाएं उसे जीते जी ही मार डालती हैं. इन बीमारियों में ज्यादातर का तो कई लोगों ने नाम तक नहीं सुना होगा. आइए जानते हैं दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारियों के बारे में…
मोटर न्यूरॉन (motor neuron)
nhs.uk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक बेहद गंभीर औकघातक बीमारी है. इसमें मरीज की मांसपेशिया बर्बाद हो जाती हैं. शरीर के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं. खाना निगलने से लेकर सांस लेने तक में दिक्कतें होने लगती हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बीमारी का शिकार बनने वाले सिर्फ 5 परसेंट लोग ही जिंदा बच पाते हैं.
स्टोनमैन सिंड्रोम (stoneman syndrome)
क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टोनमैन सिंड्रोम या मुंचमेयर बीमारी, जिसे फाइब्रोडिस्प्लासिया ऑसिफिकन्स प्रोग्रेसिवा (FOP) भी कहते हैं. यह एक रेयर बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है. इस बीमारी में मरीज की हड्डी टूट जाती है और फिर जुड़ नहीं पाती है. कई बार तो हड्डी टूटने के बाद दूसरी जगह जुड़ जाती है, जो बेहद दर्दनाक स्थिती होती है. इसका इलाज अभी ढूंढा जा रहा है.
एक्सरोडरमा पिग्मेंटोसम (Xeroderma pigmentosum)
क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, स्किन से जुड़ी ये बीमारी बेहद दुर्लभ और घातक है. इसमें मरीज को सूरज की रोशनी से ही एलर्जी होती है. अगर उसकी स्किन पर जरा सी भी धूप पड़ जाए तो खुजली और जलन होने लगती है. इससे कई बार छाले भी पड़ जाते हैं. इसका कोई इलाज नहीं है.
चगास बीमारी (chagas disease)
मायोक्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, चगास बीमारी को अमेरिकन ट्रिपैनोसोमियासिस भी कहते हैं. एक परजीवी बीमारी है, जो ट्रिपैनोसोमा क्रूजी की वजह से होती है. इसमें इंसान सोते समय 'किसिंग बग' की चपेट में आ जाता है,जिससे मुंह के पास गंभीर घाव हो जाता है. इसमें तंत्रिका तंत्र भी बुरी तरह प्रभावित होती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं हो पाता है. यह लाइलाज बीमारी है, हालांकि अगर शुरुआत में इसका पता चल जाए तो कुछ दवाईयों से जान बच सकती है.
एपीडर्मोडीस्प्लासिया वेरूसीफॉर्मिस
विकिपिडिया के मुताबिक, यह एक दुर्लभ आनुवांशिकी बीमारी है. इस बीमारी को ट्री मैन सिंड्रोम नाम से भी जानते हैं. इसमें इंसानों में पेड़ों की छाल की तरह संचरना निकलने लगती है. खासकर हाथ और पैर में इसका असर ज्यादा देखने को मिलता है. इस बीमारी से दुनिया में कुछ लोग ही पीड़िता होते हैं लेकिन ये जीते जी मार डालती है. हालांकि, सर्जरी से इस संचरना को हटाकर चलने लायक बनाया जा सकता है.