Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी या फिर झनझनाहट… हल्के में न लें ये 6 लक्षण, इस गंभीर परेशानी का हो सकता संकेत

मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी या फिर झनझनाहट… हल्के में न लें ये 6 लक्षण, इस गंभीर परेशानी का हो सकता संकेत

Poor Blood Circulation: सेहतमंद रहने के लिए शरीर में जिस तरह से विटामिन्स की जरूरत होती है. उसी तरह पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक से होना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, हमारा शरीर एक मशीन की तरह है, जहां हर अंग को चलाने में बेहतर ब्लड फ्लो होना जरूरी है. बता दें कि, हार्ट एक पंप की तरह काम करता है और आर्टरीज व नसों के जरिए पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों से भरपूर खून पहुंचाता है. हालांकि, कई बार इसमें रुकावट (Poor Blood Circulation) भी आ जाती है. ऐसा होने से शरीर को जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिल पाता है. इसी का नतीजा है कि, कई गंभीर लक्षण नजर आने लगते हैं. ये लक्षण बेशक आपको मामूले लगें, लेकिन अनदेखी गंभीर बीमारी को जन्म दे सकती है. इसलिए इन लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी हो जाता है. अब सवाल है कि, आखिर खराब ब्लड सर्कुलेशन के क्या संकेत हैं? ब्लड फ्लो ठीक न होने से क्या परेशानियां होती हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-

Last Updated: February 12, 2026 | 7:30 PM IST
Signs of poor blood flow - Photo Gallery
1/6

ब्लड फ्लो ठीक न होने के संकेत

चलने पर मांसपेशियों में दर्द या कमजोरी: क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर चलने, सीढ़ियां चढ़ने या कोई फिजिकल एक्टिविटी करते समय पैरों की मांसपेशियों खासकर पिंडलियों में ऐंठन, दर्द या भारीपन महसूस होता है, तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन का एक अहम लक्षण है. आराम करने पर यह दर्द ठीक हो जाता है. ऐसा पैरों की मांसपेशियों में सही मात्रा में खून न पहुंचने के कारण होता है.

Signs of poor blood flow - Photo Gallery
2/6

ब्लड फ्लो ठीक न होने के संकेत

झनझनाहट: शरीर के हिस्से, खासकर हाथ-पैरों की उंगलियों में सुन्नता, झनझनाहट या सुई चुभने जैसा एहसास होना खराब सर्कुलेशन की ओर इशारा करता है. यह सेंसेशन तब होती है जब किसी नर्व पर दबाव पड़ता है या उसे भरपूर मात्रा में खून नहीं मिल पाता.

Signs of poor blood flow - Photo Gallery
3/6

ब्लड फ्लो ठीक न होने के संकेत

हाथ-पैरों का ठंडा होना: बिना किसी ठंडे माहौल के भी अगर आपके हाथ-पैर या उंगलियां हमेशा ठंडी रहती हैं, तो यह चिंता का कारण है. जब शरीर के सभी हिस्सों तक खून ठीक से नहीं पहुंच पाता, तो उन हिस्सों का तापमान गिरने लगता है.

Signs of poor blood flow - Photo Gallery
4/6

ब्लड फ्लो ठीक न होने के संकेत

स्किन कलर चेंज होना: ब्लड सर्कुलेशन में कमी होने पर त्वचा का रंग बदल सकता है. त्वचा पीली या नीली पड़ सकती है. ऐसा खून में ऑक्सीजन की कमी के कारण होता है. अक्सर होंठ, नाखून और उंगलियों के रंग में बदलाव सबसे पहले नजर आता है.

Signs of poor blood flow - Photo Gallery
5/6

ब्लड फ्लो ठीक न होने के संकेत

सूजन: खराब सर्कुलेशन के कारण पैरों, टखनों या पैरों में सूजन आ सकती है. जब ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, तो फ्लूएड टिश्यू में जमा होने लगते हैं, जिससे सूजन हो जाती है. गंभीर मामलों में, त्वचा टाइट और चमकदार दिखाई दे सकती है.

Signs of poor blood flow - Photo Gallery
6/6

ब्लड फ्लो ठीक न होने के संकेत

उभरी नसें: जब ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं होता, तो नसों पर दबाव बढ़ सकता है. इससे वे उभरी हुई या मुड़ी हुई दिख सकती हैं. इसे वैरिकोज वेंस भी कहते हैं, जो आमतौर पर पैरों में दिखाई देती हैं.

More News