Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • पीरियड क्रैम्प्स ने कर रखा है परेशान? रेगुलर शुरू करें ये 6 एक्सरसाइज, मुश्किल दर्द से मिलेगी मुक्ति!

पीरियड क्रैम्प्स ने कर रखा है परेशान? रेगुलर शुरू करें ये 6 एक्सरसाइज, मुश्किल दर्द से मिलेगी मुक्ति!

Period Cramps Problems: समय पर पीरियड्स आना महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य का संकेत है. लेकिन, कुछ कारणों के चलते महिलाओं में पीरियड क्रैम्प्स की परेशानी देखी जाती है. हालांकि, इस परेशानी को अधिकांश लड़कियां अनदेखा कर जाती हैं. वहीं, कुछ महिलाएं इन मुश्किल दिनों में जिम और योगा सेशन स्किप कर देती हैं. खैर, ये आपके कम्फर्ट का मामला है. आपको वही करना चाहिए, जिसे आप पीरियड्स के दौरान करने में सहज हैं. लेकिन, अगर आप पीरियड क्रैम्प्स से लगातार परेशान रहती हैं, तो फ्लो के उन दिनों में हाई इंटेंसिटी वर्कआउट छोड़कर आपको कुछ प्रभावशाली व्यायाम जरूर करना चाहिए. अब सवाल है कि, इस परेशानी को कम करने के लिए कौन से एक्सरसाइज करें? इस बारे में बता रही हैं नोएडा की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मीरा पाठक-

Last Updated: April 10, 2026 | 6:02 PM IST
How exercise helps in feeling good hormones - Photo Gallery
1/7

फील गुड हार्मोन में एक्सरसाइज कैसे सहायक

डॉक्टर के मुताबिक, हल्के मासिक धर्म के दिनों में, मध्यम-तीव्रता वाले एरोबिक व्यायाम जैसे चलना या हल्की जॉगिंग करें. इस प्रकार की फिजिकल एक्सरसाइज ब्लोटिंग और क्रैंप्स को कम करती है. एरोबिक व्यायाम बलड सर्कुलेशन को ठीक कर, एंडोर्फिन नामक 'फील-गुड हार्मोन' को रिलीज करने में सहायक है.

walking - Photo Gallery
2/7

वॉकिंग

माहवारी (Menstruation) के दौरान सिंपल वॉक बेस्ट एक्सरसाइज है. यह एक्सरसाइज आपके फेफड़ों को अच्छे से काम करने में मदद करती है. आप ब्रिस्क वॉक (Brisk walk) भी कर सकती हैं. इससे आपका मूड भी बढ़िया रहता है और आप थोड़ी बहुत कैलोरीज़ भी बर्न कर पाती है. एंडोर्फिन का सीक्रेशन भी वॉकिंग से इंप्रूव होता है.

Running - Photo Gallery
3/7

रनिंग

यह एक्सरसाइज आपको हैवी फ्लो वाले दिनों में नहीं करनी है क्योंकि शुरू के 2 से 3 दिन में आपका फ्लो भी हैवी रहता है और आपको दर्द भी बहुत होता हैं. मगर बाद के यानी फ्लो के अंतिम दिनों में आप रनिंग कर सकती है. इस दौरान आपका फ्लो भी कम होने लगता है और आपको अधिक दर्द भी नहीं होता.

Yogasana - Photo Gallery
4/7

योग

पीरियड्स के दौरान आपको मूड स्विंग भी बहुत होता होगा. इस दौरान आपके माइंड का रिलैक्स होना और आपके मूड का अच्छा होना सबसे अधिक जरूरी होता है. और योग यही करता है. योग आपके शरीर को फिट रखने, माइंड को रिलैक्स करने और मूड को अच्छा बनाए रखने में मददगार होता है.

Streching - Photo Gallery
5/7

स्ट्रेचिंग

बेड पर पड़े रहने से अच्छा स्ट्रेचिंग करना है. अगर आपको कुछ और एक्सरसाइज करने में तकलीफ महसूस हो रही है, तो आप सिंपल स्ट्रेच कर सकती हैं. इससे आपके शरीर की सारी मसल्स स्ट्रेच होती हैं और आपके शरीर को भी थोड़ी फुर्ती मिलती है. इससे आपका सारा शरीर रिलेक्स महसूस करता है.

Dancing - Photo Gallery
6/7

डांसिंग

सिंग एक ऐसी एक्टिविटी है जिसमें आपको महसूस भी नहीं होता है कि आप कोई एक्सरसाइज कर रही हैं और आप एक्टिव रह कर कैलोरीज़ भी बर्न कर सकती हैं. आप पूरी तरह से डांसिंग एंजॉय कर पाती हैं. डांसिंग के लिए आप जुंबा वर्कआउट भी कर सकती हैं.

Swiming - Photo Gallery
7/7

स्विमिंग

यह आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन जब आपका फ्लो थोड़ा धीमा पड़ जाता है तब आप स्विम कर सकती हैं. इससे आपके शरीर की मसल्स रिलैक्स करती हैं. पर याद रखें कि स्विमिंग के दौरान मेंस्ट्रुअल कप पहनना आपके लिए सुविधाजनक होगा.

More News