Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • पेट तो छोड़िए… जांघों को भी थुलथुला बना रहीं आपकी ये 6 गंदी आदतें! समय रहते करें सुधार, वरना हार्ट को भी…

पेट तो छोड़िए… जांघों को भी थुलथुला बना रहीं आपकी ये 6 गंदी आदतें! समय रहते करें सुधार, वरना हार्ट को भी…

Weight gain Hobbits: शरीर का बढ़ता वजन किस तरह की आफत बन चुका है, शायद बताने की जरूरत नहीं है. यह न केवल शारीरिक रूप से परेशान करता है, बल्कि कई अन्य गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण भी है. कई शोध कहते हैं कि, वजन का अनियंत्रित होकर बढ़ना ठीक नहीं होता है. अगर किसी में ऐसा होता है तो डायबिटीज, हार्ट डिजीज, फैटी लिवर और कैंसर तक का कारण बन सकता है. मोटापा ऐसी समस्या है कि, जिसमें न चाहते हुए भी वजन बढ़ने लगता है. आमतौर पर शरीर के बढ़ते वजन के पीछे का कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान ही माना जाता है. लेकिन, हर बार एक ही कारण हो, यह संभव नहीं है. क्योंकि, वेट गेन के पीछे दूसरी वजहें भी हो सकती हैं. अगर इन पर ध्यान रहते ध्यान न दिया जाए तो समस्या गंभीर हो सकती है. इन वजहों से न सिर्फ पेट की चर्बी बढ़ेगी, बल्कि जांघों भी थुलथुली हो सकती हैं. अब सवाल है कि आखिर पेट और जांघों पर चर्बी कैसे बढ़ती है? हमारी कौन सी आदतें पेट और जांघों की चर्बी बढ़ाती है? इस बारे में India News को बता रही हैं अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ की डाइटिशियन प्रीती पांडे-

Last Updated: February 5, 2026 | 9:46 PM IST
weight gain habits - Photo Gallery
1/6

वजन बढ़ाने वाली आदतें

प्रोसेस्ड फूड: मोटापे के पीछे गलत खाना सबसे पहला और आम कारण है. अगर आप प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं तो शरीर को पोषण की जगह खाली कैलोरी मिलती है. जो बेकार और फैट बढ़ाने का काम करती हैं. इन फूड्स में शुगर, प्रीजर्वेटिव और अनहेल्दी फैट को डाला जाता है.

weight gain habits - Photo Gallery
2/6

वजन बढ़ाने वाली आदतें

ज्यादा शुगर: चीनी के अलावा भी कई खाद्य पदार्थ शुगर से भरे होते हैं. इनमें आपकी फेवरेट आइसक्रीम, केक, स्पोर्ट ड्रिंक, कोल्ड ड्रिंक, पैकेटबंद जूस आते हैं. इस्तेमाल करने के बाद बचे हुए ग्लूकोज को शरीर फैट बनाकर पेट और कमर के आसपास स्टोर कर लेता है.

weight gain habits - Photo Gallery
3/6

वजन बढ़ाने वाली आदतें

खराब जीवनशैली: अगर आपको बिस्तर या सोफे पर पड़े रहना पसंद है तो मोटे होने के लिए तैयार हो जाएं. क्योंकि खाने से मिलने वाली कैलोरी को शरीर कहीं इस्तेमाल नहीं कर पाता है और यह आपके पूरे शरीर पर चर्बी बनकर जमने लगती है.

weight gain habits - Photo Gallery
4/6

वजन बढ़ाने वाली आदतें

कई बीमारी: खाने के अलावा कई सारी बीमारी की वजह से अचानक वजन बढ़ने लगता है. इनमें हाइपोथायराइडिज्म, डायबिटीज, दिल की बीमारी, पीसीओएस और डिप्रेशन शामिल है. थायराइड और पीसीओएस महिलाओं का वजन अचानक बढ़ा सकती हैं.

weight gain habits - Photo Gallery
5/6

वजन बढ़ाने वाली आदतें

नींद की कमी: ​वेट गेन के इस कारण पर लोगों की नजर नहीं जाती. लेकिन नींद की कमी से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है. क्योंकि पूरी नींद ना मिलने से मेटाबॉलिज्म, डायजेशन और कई सारे हॉर्मोन ढंग से काम नहीं कर पाते हैं.

weight gain habits - Photo Gallery
6/6

वजन बढ़ाने वाली आदतें

फाइबर न लेना: खाने में फाइबर की कमी से मोटापा हो सकता है. इसलिए साबुत अनाज, फल और सब्जियां डाइट में लें. यह न्यूट्रिएंट पेट को देर तक भरा रखता है और वेट लॉस के लिए कैलोरी बर्निंग में मदद करता है.

More News