एशिया के ट्रैफिक में भारत का दबदबा, यहां जानें किस शहर ने सभी को पछाड़ा पीछे
Top 10 Asian cities with the longest office commutes: एशिया के 10 सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहरों की सूची में भारत का दबदबा सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. तो वहीं, इस सूची में बेंगलुरु सबसे पहले नंबर पर है. इतना ही नहीं, ऑफिस जाने वालों का सबसे ज्यादा समय बर्बाद होता है. भारत के अलावा मनीला, बैंकॉक, ताइनान और दवाओ सिटी भी इस सूची का भी महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है. दरअसल, यह आंकड़े इन शहरों में बेहतर बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की तत्काल आवश्यकता को दर्शाते हैं.
बेंगलुरु
यह एशिया का सबसे ज्यादा समय लेने वाला शहर में से एक माना जाता है. जहां 10 किमी की दूरी तय करने में औसतन 34 मिनट से ज्यादा समय लग जाते हैं.
कोलकाता
तो वहीं, कोलकाता आखिर कैसे पीछे हो सकता है. ऑफिस जाने वालों के लिए यह दूसरा सबसे मुश्किल शहर है, जहां ट्रैफिक की वजह से भारी समय बर्बाद होता है.
पुणे
इतना ही नहीं इस सूची में महाराष्ट्र का यह शहर एशिया के शीर्ष 5 सबसे धीमे शहरों में शामिल है.
मुंबई
अपनी तेज रफ्तार के लिए मशहूर मुंबई ट्रैफिक जाम के मामले में एशिया के शीर्ष 10 शहरों में आता है. देरी की वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
मनीला (फिलीपींस)
भारत के बाहर के बारे में बात करें तो, मनीला एशिया के उन शहरों में से एक है जहां ऑफिस आने-जाने में घंटों बर्बाद हो जाते हैं.
बैंकॉक (थाईलैंड)
इसके अलावा बैंकॉक लंबे समय से एशिया के सबसे भीड़भाड़ वाले और समय लेने वाले शहरों की सूची में बना हुआ है.
ताइनान (ताइवान)
तो वहीं, ताइवान का यह शहर भी एशिया के शीर्ष 10 ट्रैफिक जाम वाले शहरों की सूची में अपनी जगह बनाने का काम करता है.
हैदराबाद
भारत का यह आईटी हब भी अब एशिया के सबसे ज्यादा समय लेने वाले शहरों में पूरी तरह से शुमार हो गया है.
नई दिल्ली
इतना ही देश की राजधानी में पीक आवर्स के दौरान 10 किमी की यात्रा के लिए औसत समय काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से दिल्लीवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
दवाओ सिटी (फिलीपींस)
तो वहीं, इस शहर में भी बुनियादी ढांचे की कमी ती वजह से कम्यूटिंग टाइम बहुत सबसे ज्यादा है.