सिर्फ पहाड़ों में मिलती है ये अनोखी मिठाइयां, आखिरी वाले का नाम जानकर हो जाएंगे हैरान, देखें Photos
छुट्टियां नजदीक आते ही, पहाड़ों की सैर तो पक्की है और साथ में वहां के कुछ स्थानीय व्यंजनों का मज़ा लेना भी. इनमें से कुछ मिठाइयां भी हैं, जो सिर्फ इन पहाड़ों पर ही मिलती हैं. ये मिठाइयां और कहीं नहीं मिलतीं; इन स्थानीय व्यंजनों की वैरायटी देखकर आप हैरान ही रह जाएंगे. शिमला के ‘हनी फज’ से लेकर लोनावला के ‘चॉकलेट फज’ तक; आइए, भारत के कुछ मशहूर हिल स्टेशनों की मिठाइयों पर एक नजर डालते हैं.
हनी फज
यह एक स्वादिष्ट और मीठी मिठाई है जिसमें पारंपरिक फज सामग्री को शहद के साथ मिलाया जाता है, जिससे अक्सर यह नरम और स्वादिष्ट कैरेमल फ्लेवर वाली बन जाती है. यह मिठाई विशेष तौर पर शिमला में मिलती है.
सिंगोरी
मूलरूप से कुमाऊँ से संबंध रखने वाली यह मिठाई भारत के उत्तरी पहाड़ी प्रदेश में मिलती है. इसको गाढ़े दूध में नारियल का चूरा डालकर बनाया जाता है और मोलू की पत्ती में लपेटा जाता है.
बाल मिठाई
यह भारत के उत्तराखंड राज्य की एक लोकप्रिय मिठाई है। यह भुने हुए खोये पर चीनी की सफेद गेंदों के लेप द्वारा बनायी जाती है, और दिखने में भूरे चॉकलेट जैसी होती है।
शुफ्ता
यह मेवे, सूखे मेवे, पनीर और नारियल के टुकड़ों का मिश्रण है जिसे घी में तला जाता है और केसर और इलायची के स्वाद वाले चीनी के सिरप में पकाया जाता है. यह मिठाई मुख्य रूप से श्रीनगर में मिलती है.
महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरी क्रीम
महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरी क्रीम एक प्रसिद्ध और स्वादिष्ट मिठाई है, जिसमें ताज़ी, स्थानीय रूप से प्राप्त महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरी को मीठी व्हीप्ड क्रीम और स्ट्रॉबेरी क्रश के साथ परत दर परत लगाया जाता है
चॉकलेट फज
महाराष्ट्र के फेमस हिल स्टेशन लोनावला में मिलने वाला चॉकलेट फज एक अलग स्वाद लिए हुए होता है. इन कंडेंस मिल्क और कोको को मिलाकर बनाया जाता है.