Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Allu Arjun के साथ काम कर चुकी 10 फिल्मों में लीड एक्ट्रेस, 45 मिलियन डॉलर की कमाई, फिर भी क्यों छोड़ा स्टारडम

Allu Arjun के साथ काम कर चुकी 10 फिल्मों में लीड एक्ट्रेस, 45 मिलियन डॉलर की कमाई, फिर भी क्यों छोड़ा स्टारडम

Deeksha Seth: दीक्षा सेठ जिन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ काम किया और 10 फिल्मों में मुख्य भूमिका भी निभाई है. साथ ही 45 मिलियन डॉलर की कमाई की हैं, लेकिन फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर उन्होंने कॉर्पोरेट करियर का रास्ता चुना है. उन्होंने कभी हिरोइन बनने का सपना नहीं देखा था. आइए जानते हैं दीक्षा के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें.
Last Updated: February 23, 2026 | 11:26 AM IST
Journey of Deeksha Seth - Photo Gallery
1/8

दीक्षा सेठ की जर्नी

दीक्षा सेठ का जन्म 14 फरवरी 1990 को हल्द्वानी में हुआ था. उनके पिता आईटीसी में थे, जिसके चलते उनका कई ट्रान्सफर हुआ. दीक्षा भारत के कई शहरों में रही, जिनमे मुंबई ,चेन्नई ,कोलकाता, राजस्थान ,गुजरात, उत्तर प्रदेश अदि शामिल हैं.

Journey of Deeksha Seth - Photo Gallery
2/8

दीक्षा सेठ की जर्नी

दीक्षा सेठ वर्ष 2009 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं, उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू तेलुगु ड्रामा वेदम से किया था.

Journey of Deeksha Seth - Photo Gallery
3/8

दीक्षा सेठ की जर्नी

दीक्षा सेठ ने फिल्म 'वेदम' में अल्लू अर्जुन के किरदार की प्रेमिका पूजा का रोल निभाया था. यह सेलेक्शन सत्तर लड़कियों को रिजेक्ट करने के बाद उन्हें इस रोल के लिए चुना गया.

Journey of Deeksha Seth - Photo Gallery
4/8

दीक्षा सेठ की जर्नी

उनकी फिल्म रवि तेजा के साथ मिरापाके 2011 में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. 2011 में आई वांटेड गोपीचंद के साथ लीड रोल में उनकी पहली फिल्म थी.

Journey of Deeksha Seth - Photo Gallery
5/8

दीक्षा सेठ की जर्नी

साल 2012 में, दीक्षा रवि तेजा के साथ निप्पू, प्रभास और तमन्ना भाटिया के साथ रिबेल और उउ कोडथारा में फिल्म में रोल निभाया.

Journey of Deeksha Seth - Photo Gallery
6/8

दीक्षा सेठ की जर्नी

साल 2014 में दीक्षा सेठ ने हिन्दी सिनेमा कि ओर रूख किया, और अरमान जैन के साथ फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' से शुरुआत की. चुकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.

Journey of Deeksha Seth - Photo Gallery
7/8

दीक्षा सेठ की जर्नी

साल 20321 में, उन्होंने वेब सीरीज की जिसका नाम था 'सात कदम'. लेकिन इसके बाद वह फिल्मी दुनिया से दूर रहीं. लिंक्डइन के मुताबिक, उन्होंने तेलुगु, तमिल, हिंदी और कन्नड़ सहित चार भाषाओं में दस फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम किया. इनका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 45 मिलियन डॉलर से ज्यादा था.

Journey of Deeksha Seth - Photo Gallery
8/8

दीक्षा सेठ की जर्नी

फिल्म जगत कै बाद, दीक्षा सेठ ने IESE बिजनेस स्कूल से MBA किया. इसके बाद वर्तमान में वह यूके स्थित एक गेमिंग कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट और स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की निदेशक के रूप में कार्यरत हैं.

More News