Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • परदे पर आग लगाने वाले बॉलीवुड के वो 10 ‘Signature’ स्टेप्स, जिन्हें आज भी दुनिया करती है कॉपी!

परदे पर आग लगाने वाले बॉलीवुड के वो 10 ‘Signature’ स्टेप्स, जिन्हें आज भी दुनिया करती है कॉपी!

Viral Dance : भारतीय सिनेमा की रूह उसके गानों और थिरका देने वाले डांस मूव्स में बसती है, जिसके बिना किसी भी बॉलीवुड फिल्म की कल्पना करना नामुमकिन है.  कुछ डांस स्टेप्स तो वक्त के साथ इतने कल्ट और Iconic हो जाते है कि वे सिर्फ एक फिल्म का हिस्सा नहीं रहते, बल्कि दशकों तक लोगों के दिलों में बस जाते है और पीढ़ी दर पीढ़ी हर शादी, पार्टी और महफिल की जान बने रहते है.  

 

Last Updated: January 30, 2026 | 7:12 PM IST
Hrithik Roshan's 'Ek Pal Ka Jeena' - Photo Gallery
1/8

ऋतिक रोशन का 'एक पल का जीना'

साल 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है से ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में कदम रखा और अपने इस 'एयर वॉक' स्टेप से रातों-रात डांसिंग आइकन बन गए. उनके हाथों का वो खास मूवमेंट आज भी लड़कों का पसंदीदा डांस स्टेप है.

Madhuri Dixit's 'Dhak Dhak' step - Photo Gallery
2/8

माधुरी दीक्षित का 'धक-धक' स्टेप

फिल्म बेटा के गाने 'धक-धक करने लगा' में माधुरी दीक्षित के ग्रेस और उनके शोल्डर मूवमेंट ने पूरे देश को दीवाना बना दिया था. इस स्टेप को बॉलीवुड के सबसे सेंशुअल और हॉट मूव्स में गिना जाता है.

Salman Khan's 'Belt Step' - Photo Gallery
3/8

सलमान खान का 'बेल्ट स्टेप'

सलमान खान अपने यूनिक स्टेप्स के लिए जाने जाते है.  फिल्म 'दबंग का हुड हुड दबंग' में बेल्ट हिलाने वाला स्टेप हो या हालिया फिल्म का स्वैग, उनके मूव्स को हर कोई आसानी से कॉपी कर सकता है.

Vicky Kaushal's 'Tauba Tauba' - Photo Gallery
4/8

विक्की कौशल का 'तौबा-तौबा'

विक्की कौशल का फिल्म बैड न्यूज का यह स्टेप जबरदस्त वायरल हुआ. उनके पैरों की फुर्ती और बॉडी लैंग्वेज ने इस स्टेप को 2026 में भी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग बनाए रखा है.

Katrina Kaif's 'Chikni Chameli' and 'Kala Chashma' - Photo Gallery
5/8

कैटरीना कैफ का 'चिकनी चमेली' और 'काला चश्मा'

कैटरीना के डांस मूव्स अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते है.  चिकनी चमेली के फास्ट स्टेप्स और काला चश्मा का चश्मा नीचे करके देखने वाला हुक स्टेप आज भी हर शादी और पार्टी में देखा जाता है.

Nora Fatehi's 'Dilbar' - Photo Gallery
6/8

नोरा फतेही का 'दिलबर'

नोरा ने बॉलीवुड में बैली डांस को एक नई पहचान दी.  दिलबर और साकी साकी  में उनके कमर हिलाने के मुश्किल स्टेप्स (Floor moves) ने उन्हें आइटम नंबर्स की क्वीन बना दिया है.

Prabhu Deva's 'Muqabla' - Photo Gallery
7/8

प्रभु देवा का 'मुकाबला'

प्रभु देवा को 'भारत का माइकल जैक्सन' कहा जाता है.  मुकाबला  गाने में उनके शरीर को रबर की तरह मोड़ने वाले स्टेप्स आज भी दुनिया भर के डांसर्स के लिए एक चुनौती है.

Aishwarya and Madhuri's 'Dola Re Dola' - Photo Gallery
8/8

ऐश्वर्या और माधुरी का 'डोला रे डोला'

फिल्म देवदास का यह क्लासिकल डांस ग्रेस और ताकत का मिश्रण है. दो सुपरस्टार्स का एक साथ ताल से ताल मिलाना इसे बॉलीवुड के सबसे भव्य डांस मूव्स में शामिल करता है.