गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं रैपर बादशाह की दुल्हनिया ईशा रिखी, देखें Photos
अपने हालिया वीडियो ‘टटीरी’ से लोगों का विरोध झेल रहे रैपर और सिंगर बादशाह अचानक फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं. लेकिन इस बार सुर्ख़ियों में आने की वजह कोई गाना या रैप नहीं बल्कि, शादी है. बादशाह ने बेहद ही गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से शादी रचा ली, जिसके बारे में किसी को कानों-कान खबर ही नहीं हुई. जब उनकी सास ने शादी की फोटो शेयर की तब लोगों को पता चला कि बादशाह परिणय सूत्र में बंध चुके हैं. आइये देखते हैं कौन हैं उनकी पत्नी ईशा रिखी?
ईशा रिखी कौन हैं?
ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो चंडीगढ़ से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने मॉडलिंग से करियर शुरू किया और जल्द ही पंजाबी फिल्मों में लीड रोल निभाए हैं. उनकी प्रमुख फिल्में 'जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे', 'हैप्पी गो लकी' और 'व्हाट द जट्ट' हैं.
वायरल हुई शादी की तस्वीरें
ईशा रिखी की मां पूनम ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जो तेजी से वायरल हो गए. वीडियो में बादशाह और रिखी शादी की रस्में पूरी करते हुए नजर आ रहे हैं. बादशाह ब्राउन कुर्ते-पगड़ी में दूल्हा बने हैं, जबकि ईशा रेड सलवार-सूट में खूबसूरत लग रही हैं.
पंजाबी-हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी
शादी की तस्वीरों से ऐसा प्रतीत होता है कि पारंपरिक पंजाबी-हिंदू रस्मों से शादी हुई है, जिसमें दोनों के परिवार के लोग शामिल थे. न्यूलीवेड कपल की पोस्ट-वेडिंग तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
बादशाह की दूसरी पत्नी हैं ईशा
ईशा रिखी रैपर-सिंगर बादशाह (अदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) की दूसरी पत्नी हैं. बादशाह ने पहली शादी जैस्मिन मसीह से की थी, जिनसे उनका 2020 में तलाक हो गया था. तलाक के 6 साल बाद उन्होंने ईशा रिखी से दूसरी शादी रचाई.
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी की तस्वीरों में ईशा मांग में सिंदूर लगाए बादशाह की बाहों में दिखीं, साथ ही दोनों की पूल साइड की स्माइलिंग फोटो भी काफी वायरल हुई. फैंस हैरान हैं और बधाई संदेश दे रहे हैं. हालांकि बादशाह या ईशा ने अभी भी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है.
फैंस की प्रतिक्रियाएं
शादी की फोटोज वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बधाई का तांता लग गया. कुछ ने "कॉन्ग्रेट्स बादशाह भाई" लिखा तो कुछ ने जोड़ी को "परफेक्ट मैच" बताया. बादशाह की शादी के वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं.
Disclaimer
यहां दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से उपलब्ध सूचनाओं पर आधारित है. इंडिया न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है