Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ‘धुरंधर 2’ की वजह से चर्चा में आईं 37 साल पुरानी एक्ट्रेस, शादी के बाद छोड़ी फिल्में; अब कहां हैं?

‘धुरंधर 2’ की वजह से चर्चा में आईं 37 साल पुरानी एक्ट्रेस, शादी के बाद छोड़ी फिल्में; अब कहां हैं?

Sonam Khan: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ में 37 साल पुराने गाने ‘ओए ओए’ का इस्तेमाल किया गया है. इस फिल्म की वजह से एक एक्ट्रेस चर्चा में आ गई हैं, जिनका अभिनेता हामिद अली खान मुराद से खास कनेक्शन है. चलिए जानते हैं उनके बारे में. 

Last Updated: March 31, 2026 | 4:20 PM IST
Oye Oye song - Photo Gallery
1/7

'धुरंधर 2' में हैं 37 साल पुराना गाना

'धुरंधर 2' में 37 साल पुराने आइकॉनिक सॉन्ग 'ओए ओए… ऐ तिरछी टोपीवाले' को शामिल किया गया है. इसे गाया था अमित कुमार औ सपना मुखर्जी ने. इस पुराने गाने में नसीरुद्दीन शाह और सोनम खान थे.

Dhurandhar 2 - Photo Gallery
2/7

'धुरंधर 2' में छाई सपना मुखर्जी

'ओए ओए…' गाने को 'धुरंधर 2' में जमील जमाली (राकेश बेदी) के असली पहचान के खुलासे के वक्त बैकग्राउंड में बजाया जाता है. उस वक्त लोगों को सपना मुखर्जी का वो पुराना गाना याद आ जाता है.

Sonam khan - Photo Gallery
3/7

53 वर्ष की हो चुकी हैं सोनम खान

जब यह गाना रिलीज हुआ था उस समय सोनम खान 17 बरस की थी. अब वह 53 साल की हो चुकी हैं.

sonam khan career - Photo Gallery
4/7

हामिद अली खान मुराद की हैं पोती

अभिनेत्री जाने माने अभिनेता हामिद अली खान मुराद की पोती हैं. सोनम खान ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म से की थी.

Sonam khan bollywood debut - Photo Gallery
5/7

बॉलीवुड में किया डेब्यू

एक्ट्रेस ने साल 1988 में बॉलीवुड डेब्यू किया था. उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म 'विजय' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा , जिसमें उन्होंने ऋषि कपूर के साथ काम किया था.

Sonam khan - Photo Gallery
6/7

17 साल बड़े युवक से की शादी

सोनम खान ने सिर्फ 19 साल की उम्र में फिल्म प्रोड्यूसर राजीव राय से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'त्रिदेव' के सेट पर हुई थी. साथ ही आपको बता दें कि उस समय एक्ट्रेस के पति 36 साल के थे.

Sonam khan life - Photo Gallery
7/7

सिनेमाई दुनिया को कहा अलविदा

शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया को छोड़ दिया और विदेश मे जाकर बस गईं. इसके बाद उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ अनबन हुई और उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया. हालांकि, फिर एक्ट्रेस ने साल 2017 में मुरली नाम के युवक से शादी कर ली. इस समय वह फिल्मों से पूरी तरह दूर हैं.

More News