2026 में इन भोजपुरी गानों ने हिलाया इंटरनेट, चटपटे लिरिक्ट-धमाकेदार म्यूजिक पर झूमा पूरा सोशल मीडिया
Top 10 Bhojpuri Songs 2026: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री दिन पर दिन आसमान छू रही है, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की वजह से भोजपुरी म्यूजिक वीडियो को जबरदस्त पॉपूलैरिटी मिल रही है. भोजपुरी गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते है. वहीं रील्स, शॉर्ट्स और स्टेटस की दुनिया में हुक लाइन गाने को सुपरहिट बना सकती है. आइये जानते हैं यहां साल 2026 में रिलीज हुए 10 सुपरहिट भोजपुरी गानों के बारे में, जो अपने धमाकेदार म्यूजिक और चटपटे लिरिक्स की वजह से हिट हो गए है.
क्रिश का गाना सुनना
सोशल मीडिया के मजेदार मीम ‘क्रिश का गाना सुनना’ से प्रेरित अंकुश राजा का गाना दिल ना दिया 6 जनवरी को रिलीज हुआ और इस गाने में आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. देसी स्टाइल और चटपटे लिरिक्स लोगों के दिलों को छू गए थे. सोशल मीडिया पर इस गाने ने जमकर तहलका मचाया था.
शाम है धुआं धुआं
खेसारी लाल यादव का गाना रिलीज हो और वो सुपरहिट ना हो, ऐसा होना तो मुश्किल है. ऐसे में खेसारी लाला का यह भोजपुरी गाना शाम है धुआं धुआं काफी लंबा ट्रेंड किया था. गाना के लिरिक्स बेहद सॉफ्ट है, जो लोगों के दिलों को छू जाते हैं. गाना रोमांटिक मूड सेट कर देने वाला है.
बदनाम सलाई बा
निलकमल सिंह का यह भोजपुरी गाना बदनाम सलाई बा साल 2026 के हिंट में से एक हैं. इस गाने ने रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त तहलका मचाया था. गाने के बोल लोगों के दिलों को छू गए थे.
ऑपरेशन सिंंदूर
पवन सिंह का गाना ऑपरेशन सिन्दूर काफी ज्यादा हिट हुआ था. इसमें प्यार की गहराई, सिंदूर की ताकत को बखूबी दिखाया गया हैं. पवन सिंह की अवाज इस गाने ने हर जगह धूम मचा दी थी.
लूट गईनी प्यार में
निलकमल सिंह का यह भोजपुरी गाना लूट गईनी प्यार में इमोशन और रोमांस का बेहतरीन मिश्रण हैं. इस गाने ने रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर खूब गर्दा उड़ाया था.
हैलो गाईज
खेसारी लाल यादव का गाना हैलो गाईज यूवाओं के लिए पार्टी सॉन्ग था. जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था. गाने के लिरिक्स बेहद चटपटे और मजेदार थे. जो परफेक्ट पार्टी वाइब दे रहे थे.
कमर 28
निलकमल सिंह की अवाज में अकांश पूरी का जलवा इस गाने कमर 28 को मजेदार बनाता है. इंटरनेट पर यह गाना रिलीज होते ही छा गया हैं. इंस्टाग्राम पर लोग इस गाने पर भर-भर के रील्स बना रहे थें
राजा हमरा से
साल 2026 में रिलीज हुआ भोजपुरी गाना ‘राजा हमरा से’ ने इंटरनेट पर जबरदस्त ट्रेंड सेट किया था, लोगों ने इस गाने पर जमकर रील्स बनाई थी. अकांश पूरी का जलवा इस गाने में बोल्डनेस का तड़का लगा रहा था.
मार दीही पाला
पवन सिंह का गाना मार दीही पाला साल 2026 के हिट गाने में से एक हैं. शिल्पी राज की अवाज में गाए गए इस गाने ने खूब तहलका मचाया था. वहीं निलम गिरी की अदाओं ने गाने को हिट बना दिया था.
लॉलीपॉप लागेलू
पवन सिंह का सबसे हिट गाना लॉलीपॉप लागेलू भले ही यह 2026 रिलीज न हुआ हो, लेकिन डांस फ्लोर पर इसने इस साल जमकर तबाही मचाई हैं, सोशल मीडिया पर इस गाने को काफी ज्यादा बार सुना गया है, इसकी पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है.