Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Crime OTT Series: OTT पर तहलका मचा रही ये 6 रियल क्राइम स्टोरीज, हर एपिसोड में छुपा है सस्पेंस, देखें लिस्ट

Crime OTT Series: OTT पर तहलका मचा रही ये 6 रियल क्राइम स्टोरीज, हर एपिसोड में छुपा है सस्पेंस, देखें लिस्ट

Crime OTT Series: क्राइम स्टोरीज देखने का मजा ही कुछ अलग होता है. हर पल में सस्पेंस और हर मोड़ पर चौंकाने वाला सच छुपा होता है. जब ये कहानियां असल घटनाओं से जुड़ी हों, तो उनका असर और भी गहरा हो जाता है. 2026 में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसी क्राइम डॉक्यू-सीरीज आई हैं, जो न सिर्फ थ्रिल से भरपूर हैं बल्कि आसान भाषा में सच्ची घटनाओं को इस तरह दिखाती हैं कि आप खुद को उनसे जुड़ा हुआ महसूस करने लगते हैं. अगर आप भी ऐसी कहानियां पसंद करते हैं तो हम आपके लिए कुछ सीरीज लेकर आए हैं. आइए देखते हैं लिस्ट

Last Updated: April 11, 2026 | 10:48 AM IST
A Friend, A murderer - Photo Gallery
1/6

ए फ्रेंड, ए मर्डरर

ये तीन एपिसोड की डेनिश डॉक्यू-सीरीज एक ऐसे चौंकाने वाले सच को उजागर करती है, जहां करीबी दोस्त ही खतरनाक अपराधी निकलता है. कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें धीरे-धीरे पता चलता है कि उनका एक साथी कई गंभीर अपराधों में शामिल था. ये सीरीज आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

The Tik Tok Killer - Photo Gallery
2/6

द टिकटॉक किलर

दो भागों में बनी ये डॉक्यूमेंट्री एक महिला के रहस्यमय तरीके से गायब होने की जांच पर आधारित है. कहानी में एक ऐसा शख्स सामने आता है, जो सोशल मीडिया पर मददगार बनने का दिखावा करता है, लेकिन उसके पीछे छिपा सच बेहद खौफनाक होता है. ये सीरीज भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Twisted Yoga - Photo Gallery
3/6

ट्विस्टेड योगा

ये डॉक्यू-सीरीज एक ऐसे तथाकथित योग नेटवर्क की पड़ताल करती है, जो बाहर से आध्यात्मिकता और सेहत का दावा करता है, लेकिन अंदर ही अंदर शोषण और कंट्रोल का जाल बुनता है. इस सीरीज को अगर आप देखना चाहते हैं तो एप्पल टीवी+ पर देख सकते हैं.

Kidnapped: Elizabeth Smart - Photo Gallery
4/6

किडनैप्ड: एलिजाबेथ स्मार्ट

एक सच्ची घटना पर आधारित ये सीरीज एक लड़की के अपहरण और उसके बाद के संघर्ष की कहानी को उसके अपने नजरिए से पेश करती है. ये सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं, बल्कि हिम्मत, उम्मीद और जिंदा रहने की ताकत की भी कहानी है. इस नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

Murder In Glitterball City - Photo Gallery
5/6

मर्डर इन ग्लिटरबॉल सिटी

ये डॉक्यू-सीरीज एक हत्या के केस की गहराई में जाती है, जहां दो मेन संदिग्ध एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आते हैं. रिश्तों की जटिलता और नशे की दुनिया के बीच उलझी ये कहानी सच्चाई को समझना और भी मुश्किल बना देती है. ये सीरीज मेन रूप से मैक्स (पूर्व में एचबीओ मैक्स) पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है और इसे मैक्स अमेज़ॅन चैनल, ऐप्पल टीवी और जियोहॉटस्टार के माध्यम से भी एक्सेस किया जा सकता है.

Lost Women In Alaska - Photo Gallery
6/6

लॉस्ट वूमेन इन अलास्का

ये सीरीज उन महिलाओं की रहस्यमय गुमशुदगी पर केंद्रित है, जिनके मामलों ने एक बड़े रहस्य को जन्म दिया. जांच के दौरान पुराने सुराग सामने आते हैं और शक एक संभावित सीरियल किलर पर जाता है. ये कहानी धीरे-धीरे अपने रहस्य खोलती है और लोगों को अंत तक बांधे रखती है. इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

More News