Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • भारत के सर्वाधिक आर्द्रभूमि वाले राज्य, गुजरात से तमिलनाडु तक का प्राकृतिक विस्तार

भारत के सर्वाधिक आर्द्रभूमि वाले राज्य, गुजरात से तमिलनाडु तक का प्राकृतिक विस्तार

States with wetland coverage: भारत में आर्द्रभूमि (Wetland) का वितरण बेहद ही अनोखा देखने को मिलता है. जहां गुजरात कुल राष्ट्रीय आर्द्रभूमि क्षेत्र के लगभग 22 प्रतिशत हिस्से के साथ शीर्ष पर है. तो वहीं, अगर संख्या (Quantity) के बारे में बात करें, तो तमिलनाडु सबसे आगे है. दरअसल, ये क्षेत्र न सिर्फ भूजल स्तर को बनाए रखते हैं, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण और बाढ़ नियंत्रण में भी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. लेकिन, वर्तमान में भारत में कुल 98 रामसर स्थल (जनवरी 2026 तक) हो चुके हैं. 

Last Updated: January 31, 2026 | 4:35 PM IST
Gujarat - Photo Gallery
1/8

गुजरात

गुजरात लगभग 34 हजार 700 वर्ग किमी क्षेत्र के साथ भारत में सबसे पहले स्थान पर अपनी खास जगह बनाई है.

Maharashtra - Photo Gallery
2/8

महाराष्ट्र

तो वहीं, क्षेत्रफल के मामले में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर आता है, जहां विशाल तटीय और अंतर्देशीय आर्द्रभूमियां देखने को मिलती है.

Andhra Pradesh - Photo Gallery
3/8

आंध्र प्रदेश

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश का कोल्लेरू झील जैसी महत्वपूर्ण आर्द्रभूमियां बड़े क्षेत्र में फैली हुई हैं.

West Bengal - Photo Gallery
4/8

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में सुंदरबन जैसे विशाल मैंग्रोव क्षेत्र की वजह से इससे शीर्ष राज्यों में शामिल किया गया है.

Uttar Pradesh - Photo Gallery
5/8

उत्तर प्रदेश

गंगा के मैदानी इलाकों की वजह से यहां आर्द्रभूमि का व्यापक विस्तार पाया जाता है.

Tamil Nadu - Photo Gallery
6/8

तमिलनाडु

तमिलनाडु में क्षेत्रफल के साथ-साथ यहां भारत में सर्वाधिक रामसर स्थल (20) से ज्यादा देखने को मिलते हैं.

Odisha - Photo Gallery
7/8

ओडिशा

बात करें ओडिशा के बारे में तो, चिल्का झील और भीतरकणिका जैसे क्षेत्रों की वजह से इसका आर्द्रभूमि क्षेत्र काफी बड़ा है.

Kerala - Photo Gallery
8/8

केरल

और सबसे आखिरी में केरल, दरअसल यहां की वेम्बनाड झील भारत की सबसे लंबी आर्द्रभूमियों में से एक विश्वभर में सबसे ज्यादा मशहूर है.

More News