कंफर्ट और माइलेज में बेस्ट हैं ये 7 बाइकें, कीमत एक लाख से भी कम, फीचर्स में भी काफी दमदार
Top Bikes Under 1 Lakhs: बाइक लेना आज के समय में केवल शौक नहीं बचा है, बल्कि लाखों लोग बाइक के जरिए न केवल अपने रोजमर्रा के कामों को पूरा करते हैं, बल्कि बाइक से ही अपना रोजगार भी चलाते हैं. बहुत से लोग फूड डिलीवरी ऐप्सया पोर्टर आदि में काम करते हैं, जिन्हें बाइक पर घंटों की राइड्स पूरी करनी होती है.
इन लोगों को बाइक में सबसे ज्यादा जरूरत माइलेज और कंफर्ट की रहती है. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बाइकों के बारे में बताएंगे, जो एक लाख रुपये से भी कम कीमत में अच्छे कंफर्ट के साथ आती हैं.
Honda SP 125
Honda SP 125 एक कम्यूटर बाइक है, जो आपको 87,468 से लेकर 95,611 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर देखने के लिए मिल सकती है. इस बाइक में आपको बेहतरीन कंफर्ट मिलने के साथ ही 60 से 65 किलोमीटर की माइलेज भी देखने के लिए मिलेगी.
Hero Splendor Plus
अगर आप एक सस्ती और किफायती बाइक लेना चाहते हैं, जो लंबी राइडिंग के बाद भी आपको थकान का एहसास नहीं कराती है तो ऐसे में हीरो की स्प्लेंडर प्लस बाइक ले सकते हैं. यह आपको 74,764 से लेकर 77,382 रुपये की एक्सशोरूम पर मिलती है.
Hero Xtreme 125R
Hero Xtreme 125R में आपको अच्छा कंफर्ट और बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरिएंस देखने के लिए मिलता .हैइस बाइक की कीमत महज 89000.रुपये से शुरू होती है. आपको इसमें 60 से 64 के बीच की एक अच्छी माइलेज देखने के लिए भी मिल सकती है.
Bajaj Pulsar NS 125
अगर आप एक लाख से कम कीमत में कोई बाइक लेना चाहते हैं, जो राइडिंग क्वालिटी में भी अच्छी हो तो ऐसे में आप Bajaj Pulsar NS 125 को ले सकते हैं. इस बाइक में आपको बेहतरीन लुक्स के साथ ही साथ एक अच्छा राइडिंग एक्सपीरिएंस भी मिल सकता है.
Hero Glamour
एक लाख से कम कीमत में आप हीरो की ग्लैमर बाइक भी ले सकते हैं. यह बाइक आपको 81 हजार से लेकर 93 हजार रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर देखने के लिए मिलेगी. इसमें आपको 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज भी मिलता है.
Honda Livo
अगर आप लंबी राइड्स करते हैं या फिर लॉन्ग ड्राइव के शौकीन हैं तो ऐसे में आप हॉन्डा की लीवो बाइक को भी ले सकते हैं. इस बाइक की कीमत 79,555 (Drum) से लेकर 82,787 (Disc) में देखने के लिए मिल सकती है.
Honda Shine
राइडिंग के मामले में हॉन्डा शाइन भी काफी अच्छी बाइक है, जिसे आप निश्चिंत होकर ले सकते हैं. इस बाइक में आपको जरूरत क सभी फीचर्स मिलने के साथ ही एक बेस्ट राइडिंग एक्सपीरिएंस मिलता है, जो आपको थकान का एहसास नहीं कराता है.