Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • इन 6 देशों में 1 लाख रुपये से कम में कर सकते हैं यात्रा, देर किस बात की जल्द बनाएं घूमने की योजना

इन 6 देशों में 1 लाख रुपये से कम में कर सकते हैं यात्रा, देर किस बात की जल्द बनाएं घूमने की योजना

6 International Destinations that you can visit under 1 Lakh:  क्या आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो, यह खबर आपके लिए है. वियतनाम, थाईलैंड, बाली, नेपाल, अज़रबैजान और श्रीलंका जैसे देश भारतीय यात्रियों को 1 लाख रुपये के बजट में अंतरराष्ट्रीय सैर की लग्जरी और रोमांच का अनुभव करने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं. तो वहीं,  इन गंतव्यों की सबसे बड़ी खासियत इनकी किफायती मुद्रा विनिमय दर और भारतीयों के लिए सरल वीजा देती है. इसके साथ ही अगर आप ऑफ-सीजन में यात्रा करते हैं और स्थानीय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं और उड़ानों की बुकिंग पहले से कर लेते हैं, तो आप न सिर्फ अपना खर्च बचा सकते हैं बल्कि एक उच्च गुणवत्ता वाली विदेशी छुट्टी का भी जमकर आनंद लेते हैं.  

Last Updated: January 28, 2026 | 4:27 PM IST
Vietnam - Photo Gallery
1/6

वियतनाम

अपनी प्राकृतिक सुंदरता और किफायती स्ट्रीट फूड के लिए प्रसिद्ध यह देश बजट यात्रियों के लिए किसी भी तरह के स्वर्ग से कम नहीं है.

Thailand - Photo Gallery
2/6

थाईलैंड

इसके अलावा खूबसूरत समुद्र तटों और जीवंत बाजारों वाला यह देश भारतीयों के लिए सबसे पसंदीदा और सस्ता विकल्प बना चुका है.

Indonesia-Bali - Photo Gallery
3/6

इंडोनेशिया-बाली

तो वहीं, अपनी आध्यात्मिक शांति और आलीशान लेकिन सस्ते रिसॉर्ट्स की वजह से बाली एक बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय अनुभव देने का काम करती है.

Nepal - Photo Gallery
4/6

नेपाल

पड़ोसी देश होने की वजह से यहां का सफर बेहद ही सस्ता है, जहां आप हिमालय की चोटियों और मंदिरों का भरपूर आनंद ले सकते हैं.

Azerbaijan - Photo Gallery
5/6

अज़रबैजान

यूरोप और एशिया का मिश्रण यह देश अपनी आधुनिक वास्तुकला और कम वीजा शुल्क के कारण तेजी से लोकप्रिय होते जा रहा है.

Sri Lanka - Photo Gallery
6/6

श्रीलंका

चाय के बागानों और ऐतिहासिक किलों वाला यह देश वर्तमान में बेहद किफायती दरों पर पर्यटन की पेशकश कर रहा है.

More News