कभी कहा गया ‘कोई शादी नहीं करेगा’, आज फैंस की पहली पसंद हैं तृप्ति डिमरी, जानिए लोगों ने क्यों की थी बुराई?
Tripti Dimri Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की वजह से पहचानी जाती हैं. एक्ट्रेस को अभिनय की दुनिया में आने के लिए लोगों के बहुत ताने सुनने पड़े थे. एक बार तो अभिनेत्री के परैंट्स से लोगों ने कह दिया था कि उनकी बेटी से कोई शादी नहीं करेगा. आखिर क्या थी वजह? चलिए जानते हैं इसके बारे में.
पहली मुख्य भूमिका
तृप्ति डिमरी ने साल 2017 में फिल्म मॉम में एक छोटी भूमिका निभाकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्हें श्रेयस तलपदे के निर्देशन में बनी पहली कॉमेडी फिल्म 'पोस्टर बॉयज' में मुख्य भूमिका मिली. इस फिल्म में सनी देओल, बॉबी देओल और श्रेयस तलपदे मुख्य किरदारों में थे.
एक्टिंग में आने के लिए लोगों ने कही बुरी बातें
अभिनेत्री को एक्टिंग करियर में आने के लिए अपने आस-पास के लोगों द्वारा बहुत सारी उल्टी-सीधी बातें सुननी पड़ीं.
तृप्ति डिमरी के संघर्ष
तप्ति डिमीरी ने कैटरीना कैफ के ब्रांड 'के ब्यूटी बाय कैटरीना' के यूट्यूब चैनल में दिए इंटरव्यू में बताया था कि लोगों ने उन्हें एक्टिंग करने से रोकने की कोशिश की थी.
माता-पिता से बुराई करते थे
उन्होंने बताया, 'मैं उत्तराखंड से हूं, लेकिन मैं दिल्ली में पैदा हुई और पली-बढ़ी हूं, इसलिए मेरे माता-पिता और परिवार दिल्ली में हैं. जब मैं बॉम्बे आई तो मेरे लिए यह मुश्किल था. मुझे रोज 50-60 लोगों से मिलना होता था और वो लोग मेरे माता-पिता से मेरी बुराई करते थे.'
कोई नहीं करेगे तृप्ति डिमरी से शादी?
उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने उनके माता-पिता से कहा कि कोई उनसे शादी नहीं करेगा और वह गलत संगत में पड़ जाएंगी. इसके अलावा, उन्होंने एक्ट्रेस के माता-पिता के सपोर्ट पर भी सवाल उठाए.
माता-पिता हुए खुश
इन सब के बावजूद एक्ट्रेस ने मुंबई में अपना संघर्ष जारी रखा. जब उन्हें लैला मजनू फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल मिला, तो उनके माता-पिता खुश हो गए.
नेशनल क्रश के रूप में हुई प्रसिद्ध
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी को जब फिल्म एनिमल में रोल मिला तो इसने उनकी किस्मत बदल दी. इसके बाद वो लोगों के लिए नेशनल क्रश बन गई.
'ओ रोमियो' से हैं चर्चा में
तृप्ति डिमरी इन दिनों शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'ओ रोमियो' में नजर आ रही हैं.