Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • तृप्ति डिमरी की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ओ’रोमियो, बढ़ रहा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 50 करोड़ का आंकड़ा छूने को तैयार

तृप्ति डिमरी की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ओ’रोमियो, बढ़ रहा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 50 करोड़ का आंकड़ा छूने को तैयार

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ ने छठे दिन भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. इसके साथ ही यह तृप्ति की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. आइये जानते हैं कि तृप्ति डिमरी ने और किन फिल्मों में धमाल मचाया है.

Last Updated: February 19, 2026 | 6:15 PM IST
O'Romeo box office collection - Photo Gallery
1/5

ओ'रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने 18 फरवरी 2026 को छठे दिन लगभग 3.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. कुल छह दिनों में इस फिल्म ने भारत में नेट 43.85 करोड़ रुपये की कमाई की. इस फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़, दूसरे दिन 12.65 करोड़, तीसरे दिन 9 करोड़, चौथे दिन 4.25-4.85 करोड़, पांचवें दिन 4.25-5.35 करोड़ और छठे दिन 3.5 करोड़ रु. की कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 67-75 करोड़ रु. की ग्रॉस कमाई की है.

top hit films of tripti dimri - Photo Gallery
2/5

तृप्ति डिमरी की टॉप फिल्में

'ओ रोमियो' अब तृप्ति की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म है. धीरे-धीरे यह 50 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है. फिल्म ने शुरुआती वीकेंड में मजबूत होल्ड दिखाया, लेकिन मिडवीक में गिरावट आई है. इसके पहले भूल-भुलैया 3 और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो तृप्ति की हिट फ़िल्में थी.

o romeo film background - Photo Gallery
3/5

ओ'रोमियो फिल्म का बैकग्राउंड

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक रिवेंज ड्रामा हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है. शाहिद कपूर (उस्तरा), तृप्ति डिमरी (अफशा कुरेशी) के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी हैं. यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई.

Rising career graph of Tripti Dimri - Photo Gallery
4/5

तृप्ति डिमरी का बढ़ता करियर ग्राफ

कोविड के बाद का दौर मुख्य अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के लिए जादुई साबित हुआ है. तृप्ति को इस दौरान काफी अच्छे रोल मिले, जिसने उन्हें नई पहचान दी. तृप्ति डिमरी ने एनिमल, धड़क 2, भूल भुलैया 3 जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

Laila-Majnu gave her identity - Photo Gallery
5/5

लैला-मजनू ने दी थी पहचान

तृप्ति डिमरी ने लैला मजनू फिल्म में लैला का किरदार निभाया था, जिसे समीक्षकों की खूब प्रशंसा मिली थी. इसके बाद उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए जिसमें कला और बुलबुल सरीखी फिल्में शामिल हैं.

More News