नाम की स्पेलिंग बदलते ही बदल गई किस्मत! तृप्ति डिमरी से लेकर आयुष्मान खुराना तक, इन बॉलीवुड सितारों ने लिया न्यूमरोलॉजी का सहारा
Actors Who Changed Name Spelling: कहते हैं अपने नाम में कुछ परिवर्तन करने से किस्मत बदल जाती है. ऐसा ही कुछ बॉलीवुड सितारों ने भी किया है. किसी ने अपने अंग्रेजी नाम में कुछ अक्षर हटा दिए, तो किसी ने जोड़ दिए. चलिए जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में, जिन्होंने बदली नाम की स्पेलिंग.
रानी मुखर्जी
अभिनेत्री रानी मुखर्जी के नाम से जानी जाने वाली रानी ने बाद में अपने उपनाम की स्पेलिंग बदलकर Mukherjee से Mukerji कर लिया था.
अजय देवगन
अजय देवगन का अंग्रेजा का मूल नाम Ajay Devgan है. लेकिन बाद में अभिनेता ने अपने उपनाम की स्पेलिंग बदल दी. अभिनेता ने अंक ज्योतिष की सलाह पर अपने उपनाम से "ए" अक्षर हटा दिया. इस बदलाव के तुरंत बाद, उन्होंने 'सिंघम' और 'गोलमाल' जैसी जबरदस्त फिल्में कीं.
सुनील शेट्टी
अभिनेता ने भी अंक ज्योतिष की सलाह पर अपने अंग्रेजी नाम Sunil की स्पेलिंग बदलकर Suniel कर लिया. उसमें एक अतिरिक्त "e" जोड़ दिया.
आयुष्मान खुराना
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी अपने अंग्रेजी नाम की स्पेलिंग बदल दी. उन्होंने अपने नाम में एक एक्स्ट्रा "n" और "r" जोड़कर उसे Ayushman Khurana से बदलकर Ayushmann Khurrana कर दिया.
करिश्मा कपूर
दिग्गज अभिनेत्री ने भी अपना नाम बदला. एक्ट्रेस ने Karishma Kapoor से h हटा दिया. इसके बाद उनका नाम Karisma Kapoor हो गया.
तृप्ति डिमरी
तृप्ति डिमरी ने अपने नाम में एक एक्स्ट्रा i जोड़ा है. इस वजह से उनका अग्रेजी नाम Tripti की बजाय Triptii हो गया है.
राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव ने अपने अंग्रेजी नाम में परिवर्तन किया है. उनका नाम पहले Rajkumar Rao. फिर उन्होंने नाम में एक एक्स्ट्रा M जोड़ा, जिससे एक्टर का नाम Rajkummar Rao हो गया.