सांसों की दुर्गंध से हैं परेशान? ओरल हाइजीन का रखिए ध्यान, ये उपाय करेंगे आपकी मदद
कई लोगों की ये समस्या होते है कि जब वो बोलते हैं या पास में होते हैं, तो उनके मुंह से बदबू आती है. ये समस्या आपके पूरे व्यक्तित्व को प्रभावित कर सकती है. इसलिए जरूरी है कि आप अपने ओरल हाइजीन का अच्छे से ध्यान रखें, जिससे आपको इस समस्या का सामना न करना पड़े. यहां कुछ उपाय बताये गए हैं, जो आपके ओरल हाइजीन का ध्यान रखने के लिए जरूरी हैं.
दिन में दो बार ब्रश करना
सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले कम से कम 2 मिनट तक मुलायम ब्रिसल वाले ब्रश से सभी दांतों को साफ करें. फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें और मसूड़ों से 45 डिग्री कोण पर गोलाकार गति में ब्रशिंग करें.
दांतों के बीच फ्लॉसिंग
ब्रशिंग के बाद रोजाना डेंटल फ्लॉस या इंटरडेंटल ब्रश से दांतों के बीच फंसी गंदगी साफ करें. इससे प्लाक जमा होने से रोकें. अगर मसूड़ों की सूजन व रक्तस्राव होता है तो बिना डेंटिस्ट की सलाह के ये न करें.
जीभ की सफाई
भोजन के बाद जीभ पर जमे बैक्टीरिया को टंग क्लीनर या ब्रश के पिछले हिस्से से हल्के हाथों से साफ करें. इससे मुंह की दुर्गंध दूर रहती है और स्वाद की क्षमता बनी रहती है.
माउथवॉश का उपयोग
फ्लॉसिंग के बाद जीवाणुरोधी माउथवॉश से कुल्ला करें. अल्कोहल रहित माउथवॉश चुनें जो मुंह को हाइड्रेट रखे और बैक्टीरिया को 12 घंटे तक नियंत्रित रखे.
पानी से कुल्ला
भोजन के तुरंत बाद सादे पानी से अच्छे से कुल्ला करें. इससे भोजन के कण धुल जाते हैं और अम्लता से दांत सुरक्षित रहते हैं. चाय-कॉफी पीने के बाद भी यह करें.
नियमित डेंटल चेकअप
हर 6 महीने में अपने दंत चिकित्सक से जांच करवाएं. प्रोफेशनल क्लीनिंग से टार्टर हटता है और दांतों की कमजोरी का जल्दी पता चल जाता है.