Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Trump On Greenland: ट्रंप ने नया मैप किया जारी, ग्रीनलैंड को लेकर कनाडा और यूएस के बीच तकरार

Trump On Greenland: ट्रंप ने नया मैप किया जारी, ग्रीनलैंड को लेकर कनाडा और यूएस के बीच तकरार

Trump On Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने काम और बयान के चलते सुर्खुयों में बने रहते हैं. उन्होंने हाल ही में Truth Social पर एक एडिटेड नक्शा पोस्ट किया, जिसमें कनाडा, ग्रीनलैंड और वेनेजुएला को अमेरिकी झंडे से दिखाया गया. यह कनाडा को 51वें राज्य बनाने के उनके पुराने बयानों से जुड़ा प्रोवोकेशन है. इससे टकराव होना तो लाजमी है. हालांकि, कनाडा नाटो सदस्य है, जिसके चलते लड़ाई संभव नहीं है. लेकिन कूटनीति, आर्थिक कदम और अंतरराष्ट्रीय समर्थन से जवाब दिया जा सकता है. कनाडा की मिलिट्री पावर के बारे में जानते हैं. 

Last Updated: January 21, 2026 | 5:41 PM IST
Trump posted the map - Photo Gallery
1/6

ट्रंप ने पोस्ट किया नक्शा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा Truth Social पर एक एडिटेड नक्शा पोस्ट किया गया. इसमें अमेरिकी झंडा को कनाडा, ग्रीनलैंड और वेनेजुएला के इलाकों पर दिखाया गया. मजाक कहें या गंभीरता, लेकिन ट्रंप पहले भी कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने पर जोर देते रहे हैं. 20 जनवरी 2026 को हुए इस पोस्ट से कनाडा में काफी गुस्सा और चिंता है.

Canadian PM is under pressure - Photo Gallery
2/6

कनाडाई पीएम को टेंशन!

जब से पोस्ट हुआ कनाडा में खलबली मची हुई है. सरकार और लोग इसे मजाक नहीं मान रहे. कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने पहले ही ट्रंप के ऐसे बयानों को खारिज करते हुए कहा था कि इच्छाओं और हकीकत में फर्क समझना जरूरी है. अगर ट्रंप की ओर से कोई असली दबाव या खतरा आया तो कनाडा कैसे विरोध करेगा?

Can Canada object - Photo Gallery
3/6

क्या कनाडा विरोध कर सकता है?

कनाडा और अमेरिका के बीच सैन्य लड़ाई नहीं हो सकती क्योंकि दोनों देश NATO (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के सदस्य हैं. NATO का नियम है कि एक सदस्य पर हमला होता है तो सभी सदस्य देश मिलकर उसकी रक्षा करेंगे. यदि अमेरिका ने हमला किया तो यह नियम टूट सकता है और बहुत बड़ा संकट पैदा हो सकता है.

Diplomatic protest - Photo Gallery
4/6

कूटनीतिक विरोध

कनाडा संयुक्त राष्ट्र, NATO और G7 जैसे मंचों पर अमेरिका के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर सकता है. इसके अलावा कनाडा आर्थिक कदम के तौर पर व्यापार पर रोक, टैरिफ बढ़ाना या अमेरिकी सामान का बहिष्कार भी कर सकता है. साथ ही अंतरराष्ट्रीय मदद के लिए ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी जैसे सहयोगी देशों से समर्थन भी जुटा सकता है.

Which country has the most powerful army - Photo Gallery
5/6

किस देश की सेना है पावरफुल?

ग्लोबल रैंकिंग और पावर इंडेक्स Global Firepower के 2025 रैंकिंग में अमेरिका दुनिया में नंबर 1 स्थान पर आता है. इसका Power Index स्कोर 0.0744 है मतलब जितना कम स्कोर, उतनी ज्यादा ताकत को दर्शाता है. वहीं, कनाडा की बात की जाए तो यह 145 देशों में 28वें स्थान पर है. अमेरिका का पावर कनाडा से अधिक है. अगर युद्ध हुआ तो कनाडा हार जाएगा. हालांकि, लड़ाई हो नहीं सकती.

Both have significant military capabilities - Photo Gallery
6/6

दोनों में इतनी सैन्य क्षमता है

अमेरिका की सैन्य क्षमता को कनाडा से तुलना नहीं की जा सकती. क्योंकि, यह बहुत ज्यादा मजबूत है. अमेरिका के पास करीब 13,28,000 एक्टिव सैनिक हैं, जबकि कनाडा के पास सिर्फ लगभग 68,000 एक्टिव सोल्जर ही हैं. यह कनाडा से 20 गुना अधिक है. इसके अलावा अमेरिका के पास लगभग 7,99,500 रिजर्व हैं, जबकि कनाडा के पास सिर्फ तकरीबन 27,000 ही है. अगर कुल कुल मिलिट्री पर्सनल (एक्टिव + रिजर्व) को देखें तो अमेरिका के पास 20 लाख से ज्यादा हैं, जबकि कनाडा के पास 1 लाख के लगभग ही हैं.

More News