Tulsi ke upay: सुबह स्नान के बाद तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, प्रसन्न होंगी धन की देवी, दौलत से भर देंगी तिजोरी!
Tulsi Ke Upay: हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को देवी लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि, तुलसी की नियमित पूजा करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं. मां की कृपा से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और करियर में आ रही अड़चनें दूर होती हैं. यही नहीं, घर में हमेशा शांति बनी रहती है और कष्टों का नाश होता है. हालांकि, इन परेशानियों से बचना तभी संभव है, जब आप विधिपूर्वक तुलसी से जुड़े उपाय करते हैं. वैसे तो ये उपाय सबसे अधिक असरदार गुरुवार और शुक्रवार को होते हैं, लेकिन नियमित करना अधिक कारगर हो सकता है. तुलसी से जुड़े कुछ उपायों के बारे में बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-
धन-लाभ के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये चीजें
घी का दीपक: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना जरूर चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से तुलसी माता प्रसन्न होती हैं. घर में मां लक्ष्मी का वास होता है धन प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही ग्रह भी दूर होते हैं.
धन-लाभ के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये चीजें
सुहाग का शृंगार: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने की दोनों एकादशी की तिथि पर तुलसी पर सुहाग की चीजें जरूर चढ़ाना चाहिए. इनमें चूड़ी, बिंदी, लाल चुनरी, सिंदूर, कुमकुम इत्यादि चीजें शामिल होती हैं. माना जाता है कि, ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं. साथ ही जातक की मनोकामनाएं भी पूर्ण करती हैं.
धन-लाभ के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये चीजें
गन्ने का रस: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, हर पंचमी तिथि को तुलसी के पौधे पर जल के साथ-साथ गन्ने का रस भी जरूर चढ़ाना चाहिए. माना जाता है कि, इस उपाय को करने से घर में हमेशा धन और सुख-शांति बनी रहेगी. जीवन में खुशहाली आती है. साथ ही सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है.
धन-लाभ के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये चीजें
जल चढ़ाएं: जीवन को खुशहाल बनाने के लिए घर में तुलसी पूजा जरूर करना चाहिए. तुलसी की विधि-विधान से पूजा के बाद नियमित जल भी चढ़ाना चाहिए. माना जाता है कि, ऐसा करने से तुलसी का पौधा हर-भरा रहेगा, जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके परिवार पर धन की वर्षा करेंगी.
धन-लाभ के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये चीजें
कच्चा दूध: तुलसी पर कच्चा दूध चढ़ाना शुभ माना जाता है. वैसे तो कच्चा दूध गुरुवार और शुक्रवार को ही चढ़ाना चाहिए. लेकिन, एकादशी की तिथि को भी तुलसी के पौधे पर दूध चढ़ाना फलदायक होता है. ऐसा करने से जातक का दुर्भाग्य दूर होता है और जीवन में खुशहाली आती है.