कौन है टर्किश एक्ट्रेस हांदे एर्सेल? जिसने शाहरुख खान को कहा ‘अंकल’, देखें उनकी ग्लैमरस तस्वीरें
हाल ही में, टर्किश एक्ट्रेस हांदे एर्सेल अप्रत्याशित रूप से एक विवाद के केंद्र में आ गईं. सऊदी अरब के रियाद में आयोजित जॉय अवार्ड्स 2026 के दौरान, समारोह में वो अपने फोन से बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को रिकॉर्ड कर रही थीं, जिसका वीडियो वायरल हो गया.
क्या है पूरा मामला
हांदे एर्सेल का अवॉर्ड शो दौरान बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को रिकॉर्ड करना भारी पड़ गया. इसका वीडियो वायरल हो गया, जिससे ऑनलाइन तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं. इसके तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर एक फर्जी स्क्रीनशॉट फैलाया गया, जिसमें झूठा दावा किया गया कि उन्होंने किंग खान को "अंकल" कहा था.
हांदे एर्सेल ने विवाद का खंडन किया
वीडियो वायरल होने के बाद जब लोग ट्रोल करने लगे तो एर्सेल ने तुरंत इस अफवाह का खंडन किया. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्पष्ट किया कि कथित पोस्ट फर्जी थी. उनके इस स्पष्ट खंडन से अटकलों पर विराम लग गया.
कौन हैं हांदे एर्सेल
हांदे एर्सेल तुर्की मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम हैं. हांदे ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और फिर अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा. देखते ही देखते वो तुर्की मनोरंजन क्षेत्र की पॉपुलर पर्सनैलिटी बन गईं.
रोमांटिक ड्रामा से मिली पहचान
हांदे एर्सेल को रोमांटिक ड्रामा 'आस्क लाफ्तान अनलामाज़' (प्यार शब्दों को नहीं समझता) से मिली है. इस ड्रामे में उन्होंने हयात उज़ुन का किरदार निभाया था, जिसे खूब पसंद किया गया था. यह सीरीज़ न केवल घरेलू स्तर पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब हिट हुई थी.
Disclaimer
यह जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है. हम निजी या अपुष्ट विवरणों की सटीकता का दावा नहीं करते हैं. यह सामग्री केवल सूचनात्मक और मनोरंजनात्मक उद्देश्यों के लिए है.