Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • रोडीज से टीवी इंडस्ट्री में रखा कदम, हर शो में छोड़ी छाप, पान की दुकान में किया काम

रोडीज से टीवी इंडस्ट्री में रखा कदम, हर शो में छोड़ी छाप, पान की दुकान में किया काम

Shiv Thakare: एक आम जिंदगी से ग्लैमर की दुनिया में पहुंचना बहुत मुश्किल होता है. कई बार आप ग्लैमरस दुनिया में पहुंच जाते हैं, लेकिन उसमें बने रहना काफी मुश्किल होता है. हालांकि कुछ लोगों ने इस इंडस्ट्री में न सिर्फ कदम रखा बल्कि उसमें टिके रहे. उन्होंने रोडीज जैसे रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की और टीवी इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई. वे बिग बॉस के 16वें सीजन में दूसरे रनर-अप रहे. इतना ही नहीं, उन्होंने बिग बॉस मराठी जीता. हाल ही में उन्होंने द 50 शो जीतकर इतिहास रचा. उन्होंने फैजू और रजत दलाल जैसे कंटेस्टेंट्स को हराकर ट्रॉफी जीती. आइए जानते हैं उनके संघर्ष के बारे में…

Last Updated: March 24, 2026 | 8:18 PM IST
Shiv Thakare Journey - Photo Gallery
1/7

काफी मुश्किल भरा रहा सफर

शिव ठाकरे का इस मुकाम पर पहुंचने का सफर काफी मुश्किल भरा रहा है. उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किल वक्त देखा है. उन्होंने रोडीज में बताया था कि एक ऐसा वक्त था, जब वे आर्थिक रूप से बहुत कमजोर थे.

Shiv Thakare financial situation - Photo Gallery
2/7

कैसी थी शिव ठाकरे की आर्थिक स्थिति

शिव ठाकरे अपने परिवार के साथ मुंबई की झुग्गियों में रहते थे. वे अपने पिता की मदद करने के लिए उनकी पान की दुकान पर काम करते थे. आर्थिक रूप से परिवार की मदद करने के लिए उन्होंने छोटी मोटी नौकरी की. कभी उन्होंने अखबार बेचे, तो कभी दूध के पैकेट घर-घर पहुंचाए.

Shiv Thakare Choreographer and Event Management - Photo Gallery
3/7

कोरियोग्राफर और इवेंट मैनेजमेंट

इसके बाद उन्होंने डांस कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया. उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट में काम किया. वहां पर वे छोटे-छोटे इवेंट्स और फंक्शन के साथ ही डांस शो मैनेज करते थे.

Shiv Thakare Destiny changed from Roadies - Photo Gallery
4/7

रोडीज से बदली किस्मत

इसके बाद शिव ने रियलिटी शो में कदम रखा. यहां से उनकी किस्मत बदली और वे रोडीज के बाद बिग बॉस मराठी 2 में पहुंचे. यहां उन्हें अपने गेम से फैंस का दिल जीता और शो के विनर बन गए.

Shiv Thakare Won The 50 Show - Photo Gallery
5/7

जीता द 50 शो

शिव आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं और एक इंफ्लुएंसर के साथ ही एक्टर बन गए हैं. हाल ही में उन्होंने द 50 शो जीता है. इस शो में उन्होंने फैजू और रजत दलाल को मात दी है.

Shiv Thakare Businessman - Photo Gallery
6/7

बिजनेसमैन भी हैं शिव ठाकरे

शिव ठाकरे एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर होने के साथ ही बिजनेसमैन भी हैं. कुछ समय पहले उन्होंने अपना परफ्यूम का ब्रांड शुरू किया था.

Shiv Thakare Networth - Photo Gallery
7/7

शिव ठाकरे की नेटवर्थ

वर्तमान समय में शिव ठाकरे तगड़ी कमाई करते हैं और आलीशान जिंदगी जीते हैं. 2025-26 की रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास लगभग 15 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

More News