जब इस एक्ट्रेस के लिए 3 करोड़ का कर्ज बन गया था जंजाल! कंकड़ वाला खाना खाया, सड़कों पर सोईं, आज हैं सुपररिच
आज हम जिस अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं. वो टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में शामिल है. एक समय ये सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं. भोजपुरी की दुनिया में भी परचम लहरा चुकी ये अभिनेत्री कभी 2-3 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी थी. इस कारण अभिनेत्री कंकड़ वाला खाना खाने को मजबूर थी. इतना ही नहीं, उन्हें कई दिनों तक सड़कों पर सोना पड़ा था. जानिए कौन है वो हसीना.
कौन है वो अभिनेत्री?
वो अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्कि रश्मि देसाई हैं. आज टेलीविजन की दुनिया में अभिनेत्री किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. 'उतरन' धारावाहकि में तपस्या ठाकुर की भूमिका से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई है.
भोजपुरी फिल्मों में किया काम
अभिनेत्री रश्मि देसाई कई भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने 2004 में फिल्म 'बलमा बड़ा नादान' से भोजपुरी डेब्यू किया था. वह 'गजब भईल रहना', 'तोहसे प्यार बा' और 'कंगना खनके पिया के अंगना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
बिग बॉस में भी आईं नजर
रश्मि देसाई बिग बॉस के मशहूर 13वें सीजन में भी हिस्सा रही हैं. वह उस शो में चौथे स्थान पर रहीं थीं.
मुश्किल दौर से गुजरीं एक्ट्रेस
पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर, रश्मि देसाई ने पुराने दिनों को याद करते हुए अपने संघर्षों की गाथा बताई. उन्होंने बताया कि 2017 में उनकी जिंदगी मुश्किल दौर में थी. अभिनेत्री ने बताया कि उन पर लगभग 3.5 करोड़ रुपये का कर्ज था.
कभी कंकड़ों वाला खाना खाया
रश्मि ने बताया कि वह चार दिनों तक सड़क पर थीं और 20 रुपये का खाना खाया. रश्मि ने बताया कि वह खाना रिक्शा चलाने वालों के लिए होता था, और वह एक पैकेट में आता था, जिसमें चावल, दाल और 2 रोटी होती थीं, और अक्सर खाने में कंकड़ होते थे. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उन्हें कई दिनों तक सड़कों पर सोना पड़ा था.
करोडों की है नेटवर्थ
अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ काफी तनावपूर्ण वाली रही है. अभिनेता नंदीश संधू से शादी के बाद उनका तलाक हो गया था. हालांकि इसके बाद उन्होंने कई शोज में काम करके फिर से अपनी पहचान बनाई. रिपोर्ट्स के अनुसार आज वह करीब 11 करोड़ रुपये की मालकिन हैं.