TRP Report Week 6: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने फिर मारी बाज़ी, अनुपमा की गिरी रेटिंग, नागिन 7 का है बुरा हाल, देखें छठे हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट
TV TRP Report Week 6, 2026: बार्क इंडिया द्वारा साल 2026 के छठे सप्ताह की टीवी टीआरप लिस्ट रिविल कर दी है. इस लिस्ट में स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के फेमस सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2‘ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) फिर से बाजी मारी हा और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो “अनुपमा” (Anupamaa) को जबरदस्त पछाड़ दी है. आइये जानते हैं ‘नागिन 7’ (Naagin 7) का हाल
2026 के छठे सप्ताह की टीआरपी रिपोर्ट हुई रिलीज
हर सप्ताह की तरह इस बार भी बार्क इंडिया ने इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट रिलीज कर दी है. 2026 के छठे सप्ताह की टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर से स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की ने बाजी मारी है और रेटिंग में जबरदस्त उछाल आया है. आइये जानते हैं यहां कि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो 'अनुपमा' (Anupamaa) और एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 7' (Naagin 7) की टीआरपी रेटिंग का क्या हाल है.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टीआरपी रेटिंग
पीछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' दूसरे नंबर पर था. लेकिन इस हफ्ते इस शो ने धमाकेदार परफर्मेंस दिखाई है, सीरियल के धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को टीआरपी में 2.0 रेटिंग मिली है और इसे के साथ इस शो ने नंबर वन पर अपनी जगह पक्की कर ली है.
अनुपमा टीआरपी रेटिंग
बीते सप्ताह टीआरपी रेटिंग के अनुसार रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो 'अनुपमा' (Anupamaa) नंबर वन की पोजिशन पर था. लेकिन इस हफ्ते शो की रेटिंग कम हुई है. 'अनुपमा' ने 2.0 टीआरपी रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर जगह बनाई है. शो के मेकर्स दोबरा नंबर वन पर आने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं.
नागिन 7 टीआरपी रेटिंग
एकता कपूर के शो 'नागिन 7' की रेटिंग काफी ज्यादा गिरी है. दर्शक इस सीरियल में कम इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं. प्रियंका चाहर चौधरी के इस सीरियल को इस सप्ताह की टीआरपी रिपोर्ट में 2.0 रेटिंग मिली है.
वसुधा टीआरपी रेटिंग
जीटीवी के पॉपुलर सीरियल 'वसुधा' ने इस बार टीआरपी रिपोर्ट में धमाल मचाया है, जहा यह शो हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में छठे-सातवें नंबर पर रहा है. वहीं इस हफ्ते सीरियल 'वसुधा' ने 1.9 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर अपनी धाक जमा ली है.
गंगा माई की बेटियां टीआरपी रेटिंग
फेमस टीवी शो 'गंगा माई की बेटियां' ने भी इस हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट में कमाल दिखाया है और 1.9 रेटिंग के साथ पांचवे नंबर पर आ गया है.
तुम से तुम तक टीआरपी रेटिंग
शरद केल्कर के सीरियरल 'तुम से तुम तक' इस हफ्ते काफी सुर्खियों में रहा है. इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में इस सीरियल को 1.9 रेटिंग मिली है, जिससे शो ने छठे नंबर पर अपनी जगह बनाई है.
लाफ्टर शेफ टीआरपी रेटिंग
इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में उड़ने की आशा को सातवें स्थान पर जगह बनाई है। वहीं लाफ्टर शेफ की टीआरपी रेटिंग में गिरावट आई है. वही ये रिश्ता क्या कहलाता है नौवें और मिस्टर एंड मिसेज परशुराम ने क्रमशः ने दसवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है.