TRP Report Week 7: नंबर वन पर कायम ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, अनुपमा और नागिन 7 का पिछली बार से भी हुआ ज्यादा बुरा हाल
TV TRP Report Week 7, 2026: हर हफ्ते की तहर बार्क इंडिया ने इस हफ्ते की यानी साल 2026 के सातवें सप्ताह की टीवी टीआरप लिस्ट रिविल कर दी है. इस लिस्ट में इस बार बड़ा हेरफेर देखने को मिला है, लेकिन स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के फेमस सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) ने एक बार फिर से बाजी मारी है.
2026 के छठे सप्ताह की टीआरपी रिपोर्ट हुई रिलीज
बार्क इंडिया ने इस हफ्ते यानी साल 2026 के सातवें सप्ताह की टीवी टीआरप लिस्ट रिलीज कर दी है. इस लिस्ट इस बार काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. कई सारे नए शो ने इस हफ्ते बेहद अच्छी परफॉर्मेंस दिखाई है. लेकिन एक बार फिर से स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की ने बाजी मारी है. लेकिन रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो 'अनुपमा' (Anupamaa) और एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 7' (Naagin 7) का बार पिछली बार से भी ज्यादा बुरा हाल है देखने को मिला है.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टीआरपी रेटिंग
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के फेमस सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) इस समय लोगों का पसंदीदा बना हुा है शो के धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. यही वजह है कि यह शो पिछले हफ्ते भी पहले नंबर पर था और साल 2026 के सातवें हफ्ते भी यह शो 2' 1.9 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर नजर आया है.
तुम से तुम तक टीआरपी रेटिंग
शरद केल्कर के पॉपुलर सीरियल 'तुम से तुम तक' ने इस हफ्ते जबरदस्त छलाग मारी है. शो ने इस सप्ताह की टीआरपी रिपोर्ट में 1.8 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर जगह बनाई है. यह शो हमेशा चौथे या पांचवे नंबर पर ही नजर आया है.
अनुपमा टीआरपी रेटिंग
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो 'अनुपमा' के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. शो की रेटिंग पिछली बार से भी ज्यादा गिर गी है. जहा रुपाली गांगुली का यह सीरियल हमेशा टॉप पर बना रहा, वो इस बार निचे गिरते हुए तीसरे नंबर पर आ गया है. शो के ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को कोई खास पसंद नहीं आ रहे हैं. इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में सीरियल 'अनुपमा' को 1.8 रेटिंग मिली है.
गंगा माई की बेटियां टीआरपी रेटिंग
टीवी का पॉपुलर शो 'गंगा माई की बेटियां' इन दिनों जमकर तहलका मचा रहा हैं, शो के मजेदार ट्विस्ट लोगों का दिल जीत रहे हैं. यही वजह है कि सातवें या आठवें नबर पर रहने वाला यह शो इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में 1.8 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर नजर आया है.
वसुधा टीआरपी रेटिंग
पॉपुलर टीवी सीरियल 'वसुधा' को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. बीते कई हफ्तों से इस शो ने टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में अपनी पकड़ बनाई हुई है और इस हफ्ते भी सीरियल 'वसुधा' 1.7 रेटिंग हासिल कर पांचवे नंबर पर बना हुआ है.
नागिन 7 टीआरपी रेटिंग
एकता कपूर (Ekta Kapoor) का सीरियल सीरियल 'नागिन 7' (Naagin 7) को इस हफ्ते चारसो चालिस वॉट का झटका लगा है। प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल स्टारर इस शो की रेटिंग बुरी तरह गिरी है. इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में 'नागिन 7’ को 1.6 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर जगह मिली है.
क्या है बाकि शो का हाल
'उड़ने की आशा' को इस हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट में 1.5 रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर और लाफ्टर शेफ आठवें नंबर पर दिखा है. वही ये रिश्ता क्या कहलाता हैं ने नौवें और मिस्टर एंड मिसेज परशुराम ने क्रमशः ने दसवें स्थान पर अपनी जगह पक्की करी है.