Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Udaipur Travel Guide: रोमांच और संस्कृति से भरपूर है उदयपुर, जानिये कैसे जाएं और क्या खाएं…

Udaipur Travel Guide: रोमांच और संस्कृति से भरपूर है उदयपुर, जानिये कैसे जाएं और क्या खाएं…

राजस्थान का उदयपुर, जिसे ‘पूर्व का वेनिस’ भी कहा जाता है, अपनी मनमोहक झीलों, शाही महलों और रोमांटिक सूर्यास्त्स के लिए दुनिया भर में मशहूर है. फेमस हनीमून डेस्टिनेशन से लेकर कई फिल्मों की शूटिंग तक, उदयपुर ने अपनी सुंदरता  संस्कृति से किसी को निराश नहीं किया है. यहां की खूबसूरत झीलें, सफेद संगमरमर के महल और अरावली पहाड़ियां हर यात्रियों का दिल जीत लेती हैं. अगर आप भी उदयपुर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये ट्रैवेल गाइड आप ही के लिए है.

Last Updated: April 3, 2026 | 8:22 PM IST
when to go - Photo Gallery
1/6

कब जाएं

उदयपुर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक है. इस दौरान मौसम सुहावना (15-30°C) रहता है, साइटसीइंग आसान होती है. मानसून (जुलाई-सितंबर) में झीलें खूबसूरत दिखती हैं लेकिन फिसलन भरी हो जाती हैं. ज्यादा गर्मी के मौसम में न जायें.

how to reach - Photo Gallery
2/6

कैसे पहुंचें

हवाई मार्ग: महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, जयपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स उपलब्ध हैं.  
रेल: उदयपुर सिटी या रणकपुर स्टेशन से ट्रेनें उपलब्ध हैं.  
सड़क मार्ग: NH27 से जोधपुर (255 km), अहमदाबाद (260 km), जयपुर (400 km) आसानी से जुड़ा हुआ है. कैब या बस या कार से आप आराम से उदयपुर पहुंच सकते हैं.

key attraction - Photo Gallery
3/6

प्रमुख आकर्षण

सिटी पैलेस: राजस्थान का सबसे बड़ा महल परिसर, झील का सुंदर नज़ारा आपके मन में बस जायेगा.  
पिछोला झील: जग मंदिर और जग निश्वास दर्शन, बोट राइड  
फतेह सागर झील: नेहरू पार्क, सनसेट व्यू, पैडल बोटिंग  
सज्जनगढ़ पैलेस: मानसून पैलेस, 360° पैनोरमा व्यू

what to eat - Photo Gallery
4/6

क्या खाएं

उदयपुर जा रहे हैं तो राजस्थान का पारंपरिक भोजन दाल बाटी चूरमा खाना न भूलें. इसके अलावा स्ट्रीट फूड में पोहा, कचौरी, मिरची वड़ा और अंडा भुर्जी जरूर ट्राई करें.

what to buy - Photo Gallery
5/6

क्या खरीदें

कहीं घूमने जाओ तो वहां से कुछ न कुछ शॉपिंग तो जरूर करनी होती है. उदयपुर की मिनिएचर पेंटिंग्स, बंधेज प्रिंट की साड़ी और जूतियां आप खरीद सकते हैं.

important tips - Photo Gallery
6/6

जरूरी टिप्स

अगर आप उदयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपने जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड रखना न भूलें. होटल की बुकिंग पहले से कर लेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा.

More News