UP Weather Today: आंधी, बारिश और ओलों का कहर! यूपी में 3 दिन बादल दिखाएंगे तांडव; IMD अलर्ट
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है, कभी धूप खिलती है तो कभी आसमान में अचानक बादल छा जाते हैं.वहीं पिछले कई दिनों से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 2-3 दिनों तक राज्य भर में मौसम का ये हाल रहने की उम्मीद है. जिससे आम जनता और किसानों, दोनों की चिंताएं बढ़ गई हैं. चलिए जान लेते हैं आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है.
भारी बारिश और ओलावृष्टि
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार यानी 6 अप्रैल 2026 से 8 अप्रैल तक लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, हमीरपुर, हरदोई और कानपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है.
जानें कहां-कहां गिरेगी बिजली
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को कई ज़िलों, जिनमे अयोध्या, आज़मगढ़, गोंडा, गोरखपुर, बस्ती, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, मेरठ, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बदायूं, देवरिया, मिर्ज़ापुर, सीतापुर और शाहजहांपुर शामिल हैं. यहां गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है. साथ ही IMD ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है.
अचानक क्यों बदल रहा मौसम ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य के मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने की वजह से देखा जा रहा है. जिसका असर सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा और धीरे-धीरे ये पूरे राज्य में फैल जाएगा.
ठंडी हवाओं का कहर
इतना ही नहीं मौसम विभाग का ये भी कहना है कि 6 अप्रैल को पूरे राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ और झोंकेदार हवाएँ चलेंगी. यह स्थिति उन इलाकों में ज़्यादा ख़तरनाक साबित हो सकती है जहाँ पुराने पेड़ या कमज़ोर बिजली के खंभे लगे हैं.
यूपी में बूंदाबांदी
लखनऊ, कानपुर और झाँसी डिवीज़न में बादलों की आवाजाही के साथ रुक-रुककर भारी बारिश होने की संभावना है. कहने को यूपी के कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी होती रहेगी.
अचानक बदला मौसम
रविवार को पूरे राज्य में मौसम का बदलता मिज़ाज साफ़ तौर पर देखने को मिला. दिन की शुरुआत ठंडी हवाओं और बादलों से घिरे आसमान के साथ हुई, जबकि दोपहर में तेज़ धूप निकली जिससे गर्मी का एहसास हुआ. शाम होते-होते मौसम ने फिर करवट बदली और रात के समय कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.