UP Weather Today: 60 घंटे आसमान में बादलों का तांडव! यूपी के कई जिलों में तूफानी बारिश और ठंडी हवाओं का अलर्ट जारी
UP Weather Today: यूपी का मौसम अचानक से बदलना काफी हैरान कर देने वाली बात है. बता दें कि लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिख रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि , यूपी में कुछ दिन लगातार बारिश और ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी रहने वाला है. विभाग के मुताबिक, 8 अप्रैल को पूर्वी यूपी में गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ ओलावृष्टि की आशंका भी जताई जा रही है. इसके अलावा, 9 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, और कुछ इलाकों में ओले गिरने तथा तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है.
अचानक क्यों बदला मौसम
बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम की इन बदलती परिस्थितियों की वजह एक सक्रिय 'पश्चिमी विक्षोभ' (Western Disturbance) को बताया है. बता दें कि पिछले मौसम तंत्र के कमजोर पड़ने के बाद, 7 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. जिसके बाद ऐसी स्थति बनी हुई है.
अगले 60 घंटे मुसीबत के बादल
आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि इसके प्रभाव अगले 60 घंटों तक बने रहने की उम्मीद है. इस दौरान, कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि होने की उम्मीद है.
लखनऊ का कैसा रहेगा मौसम
बता दें कि सोमवार सुबह लखनऊ में ठंडी हवाएं चल रही हैं जिसको वजह से यूपी का मौसम ठंडा रहने लगा है. लेकिन दिन में धूप निकली, लेकिन हवा में ठंडक बनी रही. फिर भी, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 8 अप्रैल को मौसम की स्थिति एक बार फिर बिगड़ने वाली है. इसके चलते, विभाग ने लखनऊ के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.
प्रशासन ने किया हाई अलर्ट जारी
बता दें कि यूपी में पिछले तीन-चार दिनों में अच्छा-खासा मौसम में बदलाव देखा गया है. तेज हवाएं और तूफानी बारिश और ओलावृष्टि के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, जिसके चलते प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
आम जनता को IMD की सलाह
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IMD द्वारा आम जनता को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान वे खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें.
अले 6O घंटे पड़ेंगे भारी
मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम का यह उतार-चढ़ाव और बदलता मिजाज जिसमें धूप और बादलों की लुका-छिपी के साथ-साथ तेज़ हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी, लखनऊ समेत कई जिलों में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक जारी रहने की उम्मीद है.