Upcoming Smartphone: सैमसंग, मोटोरोला, iQOO जैसी कई कंपनियां फरवरी में लॉन्च करेंगी ये 5 स्मार्टफोन, देखें लिस्ट
Upcoming 10 Smartphones in February 2026: भारतीय टेक मार्केट में फरवरी का महीना बेहद खास होने वाला है. इस महीने में सैमसंग, मोटोरोला, iQOO, ओप्पो, वीवो, रियलमी जैसी तमाम कंपनियां अपने स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च करने वाली हैं. इनमें ओप्पो K14x 5G, सैमसंग गैलेक्सी F70e, सैमसंग गैलेक्सी S26, सैमसंग गैलेक्सी ए07, वीवो वी70, वीवो वी70 ईलाइट, रियलमी 16 5जी, iQOO 15R, पोको X8 प्रो, मोटोरोला एज 70 फ्यूजन, वीवो टी5 लाइट 5जी जैसे स्मार्टफोन्स शामिल हैं.
ओप्पो K14x 5G
ओप्पो K14x 5जी स्मार्टफोन फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में लॉन्त हो सकता है. कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 15000 से 20000 रुपए के बीच हो सकती है. इसमें 7000 mAh की दमदार बैटरी मिलने की उम्मीद है.
सैमसंग गैलेक्सी F70e
सैमसंग गैलेक्सी F70e स्मार्टफोन 2 फरवरी 2026 को लॉन्च होने वाला है. ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 SoC पर चलेगा. इस स्मार्टफोन में 6000 mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है. इसकी कीमत 14000 रुपए हो सकती है.
सैमसंग गैलेक्सी S26
सैमसंग गैलेक्सी S26 स्मार्टफोन 25 फरवरी 2026 को लॉन्च होने वाला है. इसमें एस26 प्लस और एस 26 अल्ट्रा स्मार्टफोन शामिल हैं. इन वेरिएंट और स्टोरेज के आधार पर इनकी कीमत 80000 रुपए से शुरू होकर 1,60,000 रुपए के बीच हो सकती है.
सैमसंग गैलेक्सी ए07
सैमसंग गैलेक्सी ए07 5जी स्मार्टफोन की कीमत 16 हजार से 18 हजार के बीच होने का अनुमान है. इसमें 6000 mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है. इसे फरवरी के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है.
वीवो वी70
वीवो वी70 स्मार्टफोन को फरवरी में लॉन्च किया जाएगा. इसमें 6500 mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है. इसकी कीमत 40 हजार से 45 हजार के बीच हो सकती है.
वीवो वी70 ईलाइट
वीवो वी70 के साथ ही वीवो वी70 ईलाइट स्मार्टफोन को भी साथ में ही लॉन्च किया जाएगा. इसमें भी 6500 mAh की दमदार बैटरी दी जाने की उम्मीद है. इसकी कीमत 50 हजार से 55 हजार के बीच हो सकती है.
आईक्यूOO 15आर
iQOO 15आर स्मार्टफोन 24 फरवरी 2026 में लॉन्च होने वाला है. इसकी कीमत 55000 रुपए तक हो सकती है. इसमें 7600 mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है. इसके साथ ही इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है.
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन को फरवरी को दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है. इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसकी कीमत 25000 रुपए से शुरू हो सकती है.
वीवो टी5 लाइट
वीवो टी5 लाइट को फरवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. इसमें 6000 mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. इसकी कीमत 10,500 रुपए होने की उम्मीद है.
पोको एक्स8
पोको एक्स8 स्मार्टफोन फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है. इसमें 6500 mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है. लीक्स की मानें, तो इसकी कीमत 25000 रुपए से शुरू हो सकती है.