Upcoming Cars in 2026: 2026 में इन आगामी कारों का रहेगा दबदबा! महिंद्रा, ऑडी और BMW लॉन्च करेंगी कई कारें, देखें फोटोज
Upcoming Cars: आने वाला समय ऑटो सेक्टर में कई दमदार कारों से गुलजार होने वाला है. कई कंपनियां अपनी नई कारें लॉन्च करने वाली हैं. ऐसे में कार लवर्स के लिए ये महीना बेहतरीन होने वाला है. फॉक्सवेगन अपनी टाइगन के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने वाली है. वहीं एमजी अपनी मैजेस्टर कार को लॉन्च करने वाली है. इसके साथ ही स्कोडा सुपर्ब 2026, बीएमडब्ल्यू आईएक्स 2026, ऑडी ए5, ऑडी क्यू6 ई-ट्रॉन, महिंद्रा बीई 07, मारुति वैगन-आर इलेक्ट्रिक, एमजी 4 ईवी, टेस्ला मॉडल 3, फॉक्सवेगन टेरा, मारुति ई-विटारा जैसी कारें लॉन्च होने वाली हैं.
फॉक्सवेगन टाइगन फेसलिफ्ट
फॉक्सवैगन टाइगन फेसलिफ्ट को जल्द लॉन्च करने वाली है. कंपनी इसे मई के महीने में लॉन्च कर सकती है. इसकी अनुमानित कीमत 12 लाख से 21 लाख के बीच हो सकती है. इसमें 1.5 लीटर का टर्बो इंजन मिल सकता है.
एमजी मैजेस्टर
12 फरवरी को एमजी मैजेस्टर को भारत में लॉन्च किया जा सकता है. इसकी कीमत लगभग 40 लाख से 45 लाख रुपए के बीच हो सकती है. इसमें 2 लीटर का ट्विन टर्बो इंजन मिलने की उम्मीद है.
स्कोडा सुपर्ब 2026
स्कोडा सुपर्ब 2026 को मई 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख से 60 लाख रुपए के बीच आंकी जा रही है. इसमें कंपनी 2 लाटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है.
बीएमडब्ल्यू आईएक्स 2026
बीएमडब्ल्यू आईएक्स 2026 मॉडल एक फेसलिफ्ट वर्जन होगा. ये भारत में एक प्रमुख इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में लॉन्च की जा सकती है. इसकी अनुमानित कीमत 1.45 करोड़ रुपए तक होने की संभावना है.
ऑडी ए5
ऑडी ए5 के नए वर्जन को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है. अनुमान है कि कंपनी इसे 15 फरवरी को लॉन्च कर सकती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 50 लाख रुपए से शुरू हो सकती है.
ऑडी क्यू6 ई-ट्रॉन
ऑडी क्यू6 ई-ट्रॉन को भारत में 15 फरवरी या मार्च 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने वाली है. इसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए से शुरू हो सकती है.
महिंद्रा बीई 07
महिंद्रा बीई 07 का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया जाएगा. कंपनी इसे अक्टूबर 2026 में लॉन्च कर सकती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 25 लाख रुपए से 30 लाख रुपए तक हो सकती है.
मारुति वैगन-आर इलेक्ट्रिक
मारुति सुजुकी 15 फरवरी को मारुति वैगन-आर इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर सकती है. इसकी कीमत 8.5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए के बीच हो सकती है. ये कार 300 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज दे सकती है.
एमजी 4 ईवी
एमजी 4 ईवी को 15 फरवरी 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है. इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 30 लाख रुपए से 35 लाख रुपए के बीच हो सकती है. ये कार 450 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है.
मारुति ई-विटारा
मारुति सुजुकी ई-विटारा को भी फरवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपए से 19 लाख रुपए के बीच हो सकती है.