रियलिटी शो ‘The 50’ में हंगामा: सपना चौधरी ने रैपर युंग सैमी को कहा ‘काला’, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
The 50 Reality Show : नए रियलिटी शो ‘द 50’ में सपना चौधरी अपने एक विवादित कमेंट की वजह से सुर्खियों में हैं. उन्होंने नाइजीरियन रैपर युंग सैमी के रंग को लेकर ऐसी बात कह दी जिसे नस्लवादी माना जा रहा है. एक्टर करण पटेल और सोशल मीडिया यूजर्स ने सपना के इस बर्ताव पर कड़ी नाराजगी जताई है.
विवाद की वजह
शो के दौरान सपना चौधरी ने नाइजीरियन रैपर युंग सैमी (Yung Sammy) के रंग को लेकर एक टिप्पणी की, जिसे 'नस्लवादी' (racist) माना जा रहा है.
सपना ने क्या कहा
सपना ने अन्य कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए कहा, धूप में कहीं मैं काली तो नहीं हो जाऊंगी? इसके बाद उन्होंने युंग सैमी की तरफ इशारा करते हुए कहा, इसकी तरह तो नहीं हो जाऊंगी मैं?
करण पटेल की नाराजगी
टीवी एक्टर करण पटेल ने सपना की इस बात पर तुरंत आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि सपना अनजाने में नस्लवादी कमेंट कर रही है और वह अपनी बात किसी और तरीके से भी कह सकती थी.
सोशल मीडिया पर विरोध
सपना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है और उनके व्यवहार की आलोचना कर रहे है.
अदनान शेख के साथ झगड़ा
शो में सपना का झगड़ा कंटेस्टेंट अदनान शेख के साथ भी हुआ. सपना ने उनकी कमाई और मर्दानगी पर सवाल उठाए, जिसके जवाब में अदनान ने भी उन्हें चुप रहने को कहा.
चुनौतीपूर्ण रवैया
सपना चौधरी शो के पहले दिन से ही काफी आक्रामक दिख रही है. उनका कहना है कि वह शो में किसी से दबने वाली नहीं है और अपनी बात बेबाकी से रखेंगी, चाहे वह किसी को अच्छी लगे या बुरी.
तीखी बहस
रंग वाले कमेंट के अलावा, सपना की अदनान शेख के साथ भी 'मर्दानगी' और 'कमाने के तरीके' को लेकर जमकर बहस हुई, जिसने घर का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण बना दिया.
भेदभाव पर बहस
इस विवाद ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या रियलिटी शो में मनोरंजन के नाम पर किसी के रंग या नस्ल का मजाक उड़ाना सही है. कई लोग सपना के इस बर्ताव को संवेदनहीन बता रहे है.