‘रंगीला’ से ‘मासूम’ तक; उर्मिला मातोंडकर की वो दमदार फिल्में, जिन्होंने 90 के दशक में मचा दिया था तहलका
Urmila Matondkar Movies: उर्मिला मातोंडकर 90 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में आईं और अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस और शानदार अंदाज से लोगों के दिलों में छा गईं. उन्होंने अपने करियर में शानदार फिल्में की हैं. देखें एक्ट्रेस की कुछ दमदार फिल्में, जिनमें उन्होंने निभाए जबरदस्त किरदार.
रंगीला
साल 1995 में उर्मिला मातोंडकर ने फिल्म 'रंगीला' में काम किया. इससे वो रातोंरात मशहूर हो गईं. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने डांसर मिली का किरदार निभाया था. राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने उन्हें स्टाइल आइकन बना दिया.
भूत
हॉरर फिल्म 'भूत' में उर्मिला मातोंडकर ने डरावनी और दमदार भूमिका निभाई थी. फिल्म में उनके अंदर प्रेत आत्मा का साया रहता है. उनके अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया था.
कौन
साल 1999 में कौन फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था. यह एक मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म थी, जिसमें उर्मिला मातोंडकर ने मैम की भूमिका निभाई थई. यह एक कल्ट थ्रिलर बन गई थी. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी भी अहम किरदार में थे.
पिंजर
विभाजन की उथल-पुथल की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'पिंजर' में उर्मिला ने पुरो का किरदार निभाया था. जो प्रेम, वियोग और जीवन-मरण के संघर्ष के बीच फंसी एक महिला है. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे.
सत्या
साल 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म में उर्मिला मातोंडर ने विद्या का किरदार निभाकर दर्शकों को चौंका दिया था. विद्या एक साधारण स्कूल शिक्षिका थी और अंडरवर्ल्ड के साये में फंस गई थी. इस फिल्म की कहानी और उर्मिला मातोंडकर की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.
जुदाई
श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म 'जुदाई' भी शानदार फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर ने जान्हवी नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो प्रेम और त्याग के बीच फंसी महिला थी.
जंगल
सुनील शेट्टी और फरदीन खान अभिनीत फिल्म जंगल साल 2000 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर ने अनु मल्होत्रा नाम की महिला का किरदार निभाया था. इसकी कहानी ने दर्शकों का दिल जीतने का काम किया था.
मासूम
शेखर कपूर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म में उर्मिला ने नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी के किरदार की सबसे बड़ी बेटी रिंकी का किरदार निभाया था. इस फिल्म में अभिनेत्री ने जबरदस्त भूमिका निभाई थी.