Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Iran-US Peace Talks: पाकिस्तान के इस होटल में होगी विश्व की सबसे बड़ी शांति बैठक, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Iran-US Peace Talks: पाकिस्तान के इस होटल में होगी विश्व की सबसे बड़ी शांति बैठक, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Iran-US Peace Talks: पिछले दिनों ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर के बाद दोनों देशों के बीच समझौता कराने के लिए पाकिस्तान में पीस टॉक यानी शांति वार्ता होने वाली है. ऐसे में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सेफटी को लेकर अलर्ट किया गया है और कई तरह के काम चल रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि उस बातचीत में आए मेहमान कहां पर रुकने वाले हैं.

Last Updated: April 9, 2026 | 6:05 PM IST
Peace Talks between Iran and US - Photo Gallery
1/5

ईरान और अमेरिका में बातचीज

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच आमने-सामने समझौते की बातचीत होने जा रही है. ये बैठक क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए बैठाई जा रही है.

iran us peace talk motive - Photo Gallery
2/5

शांति बनाए रखने की कोशिश

इस बैठक का मेन उद्देश्य पश्चिम एशिया में हालात को बिगड़ने से रोकना है. अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को देखते हुए ये वार्ता शांति बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकती है.

Serena Hotel becomes high-security zone - Photo Gallery
3/5

सेरेना होटल बना हाई-सिक्योरिटी जोन

इस बड़ी बैठक के लिए Islamabad Serena Hotel को चुना गया है. होटल को पूरी तरह सेफटी घेरे में बदल दिया गया है और यहां हर गतिविधियों पर ध्यान रखा जा रहा है.

Government took possession of the hotel - Photo Gallery
4/5

सरकार ने होटल को किया अपने कब्जे में

पाकिस्तान सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए होटल को अस्थायी रूप से अपने कंट्रोल में ले लिया है. होटल प्रबंधन ने 8 अप्रैल 2026 को नोटिस जारी कर मेहमानों को रविवार शाम तक होटल खाली करने के निर्देश दिए.

arrangements given to guests - Photo Gallery
5/5

मेहमानों को दी गई व्यवस्था

होटल ने मेहमानों से शाम 5 बजे तक चेक-आउट करने को कहा और उन्हें दूसरी जगह ठहरने की व्यवस्था में मदद देने का आश्वासन दिया है.Islamabad Serena Hotel पाकिस्तान के मेन 5-स्टार होटलों में से एक है. ये डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के पास स्थित है और Margalla Hills व Rawal Lake के पास फैला हुआ है. यहां करीब 387 कमरे, आधुनिक सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय लेवल की मीटिंग्स के लिए बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है.

More News