Valentine Week List 2026: अपने पार्टनर को इम्प्रेस करना है? वैलेंटाइन वीक की हर डेट और उसका मतलब जानिए
Valentine Week Dates and Importance: वैलेंटाइन वीक हर साल प्यार, दोस्ती और रिश्तों को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. आगामी 7 फरवरी से यह सप्ताह शुरू होने वाला है. इस सप्ताह में हर दिन का अपना महत्व है. अगर आप भी अपने पार्टनर के लिए कुछ खास प्लान कर रहे हैं. तो जान लीजिए सारी डेट्स और उनकी खासियत.
रोज डे –7 फरवरी
रोज डे (गुलाब दिवस) इसी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है. लोग अलग-अलग रंगों के गुलाबों को देते हैं, सबका अपना-अपना महत्व होता है. इनमें लाल रंग प्रेम का, गुलाबी रंग प्रशंसा का और पीला रंग मित्रता का होता है. यह दिन प्रेम और प्रशंसा की शुरुआत का प्रतीक है.
प्रपोज डे- 8 फरवरी
प्रपोज डे पर लोग खुलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं. कई लोग इस दिन अपने प्यार का इजहार करते हैं या अपने रिश्ते को अगले स्तर तक ले जाते हैं.
चॉकलेट डे- 9 फरवरी
चॉकलेट डे वैलेंटाइन वीक में मिठास घोलने का काम करता है. कहते है चॉकलेट उपहार में देना रिश्ते में मिठास और स्नेह का प्रतीक है.
टेडी डे- 10 फरवरी
टेडी डे के जरिए लोग अपने साथ का अनुभव कराते हैं. इस दिन दोस्त, प्रेमी अपनों को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं, जो प्यार, केयर और मासूमियत का प्रतीक है.
प्रॉमिस डे- 11 फरवरी
प्रॉमिस डे प्यार में एक-दूसरे पर भरोसा करने, साथ निभाने और रिश्ते को ईमानदारी से आगे बढ़ाने का दिन होता है. इस दिन लोग वादा करते हैं कि वे हर हाल में एक-दूसरे का साथ देंगे और रिश्ते को मजबूत बनाए रखेंगे.
हग डे- 12 फरवरी
हग डे गले लगकर अपनेपन, सुरक्षा और प्यार का एहसास दिलाने का दिन होता है.
किस डे – 13 फरवरी
किस डे प्यार और नजदीकी को जाहिर करने का दिन, जो रिश्ते में गहराई लाता है. इस दिन कपल्स अपने प्यार के बंधन का जश्न मनाते हैं.
वैलेंटाइन डे- 14 फरवरी
वैलेंटाइन डे के साथ यह पूरा हफ्ता खत्म होता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर के साथ समय बिताते हैं, डेट पर जाते हैं, तोहफे देते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं. यह दिन रिश्तों की अहमियत बताता है और याद दिलाता है कि प्यार को हर दिन सम्मान और अपनापन मिलना चाहिए