Valentine Week 2026: 7 फरवरी से शुरू होगा वैलेंटाइन वीक, कब-कौन सा डे करें सेलिब्रेट
Valentine Week 2026: फरवरी के महीने की शुरुआत होते ही कपल्स वैलेंटाइन वीक का इंतजार करने लगते हैं. कुछएक दूसरे को सरप्राइज देते हैं. तो वहीं कुछ एक दूसरे को प्रपोज करने का इंतजार कर रहे होते हैं. वे अपनी पसंद के इंसान से अपने प्यार का इजहार करके अपना पार्टनर बनाना चाहते हैं. ये तो आप जानते ही हैं कि फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहा जाता है. इस महीने में मौसम के साथ ही माहौल भी काफी रोमांटिक हो जाता है. 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. इसका जश्न पूरे सप्ताह चलता है. आइए जानते हैं कि कब कौन सा दिन मनाया जाएगा?
7 फरवरी को रोज डे
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत गुलाब के फूल के साथ होती है. ऐसे में 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाएगा. इस दिन आप गुलाब का फूल देकर अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं और अपने दिल की बात कह सकते हैं.
8 फरवरी को प्रपोज डे
वहीं रोज डे के अगले दिन प्रपोज डे होता है. ये आपके प्यार की कहानी को अगले मोड़ तक ले जाएगा. ऐसे में अगर आपका दिल किसी पर आ गया है और उसे अपना बनाना चाहते हैं, तो इस दिन प्यार का इजहार कर सकते हैं.
9 फरवरी को चॉकलेट डे
इसके अगले दिन आता है चॉकलेट डे. आप 9 फरवरी को अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर मिठास के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं. आप अपने पार्टनर को चॉकलेट या चॉकलेट से बनी चीजें दे सकते हैं.
10 फरवरी को टेड्डी डे
आप 10 फरवरी को अपने पार्टनर को टेडी डे पर टेडी बियर गिफ्ट दे सकते हैं. इससे आपका रिश्ते में दोस्ती का बाव आदि भी बढ़ेगा और रिश्ता खुशनुमा होता है.
11 फरवरी को प्रॉमिस डे
11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है. रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए वादे जरूरी होते हैं. हालांकि बहुत से लोग वादों पर भरोसा नहीं करते हैं. हालांकि इस दिन कपल्स एक दूसरे को वक्त देने और अच्छे व बुरे समय में एक दूसरे के साथ खड़े रहने का वादा करते हैं.
12 फरवरी को हग डे
अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो हग करके उसे महसूस करा सकते हैं. प्यार दिखाने का सबसे अच्छा तरीका होता है, उसे गले लगाना. साइंस में माना जाता है कि गले लगाने से ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है और इससे स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम होता है.
13 फरवरी को किस डे
13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है. इस दिन कपल एक दूसरे को किस करके अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं. वे हाथ पर गाल पर या माथे पर किस करते हैं और अपनी फीलिंग्स एक दूसरे को बताते हैं.
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे
14 फरवरी तो वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन होता है, जिसे वैलेंटाइन डे कहते हैं. इस दिन लोग अपने पार्टनर्स को रोमांटिक सरप्राइज देते हैं और उन्हें खुश कर सकते हैं.