Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ‘महाभारत’ में उत्तरा बन घर-घर में मशहूर हुईं वर्षा उसगांवकर, राजनीतिक परिवार से ताल्लुक; ऋषि कपूर-जैकी श्रॉफ संग किया काम

‘महाभारत’ में उत्तरा बन घर-घर में मशहूर हुईं वर्षा उसगांवकर, राजनीतिक परिवार से ताल्लुक; ऋषि कपूर-जैकी श्रॉफ संग किया काम

Varsha Usgaonkar Birthday: बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में उत्तरा की भूमिका से घर-घर में छाने वाली वर्षा उसगांवकर आज 28 फरवरी को अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं. अभिनेत्री राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में दिग्गज एक्टर्स संग काम किया है. मन में सवाल उठता है कि वो इस वक्त कहां हैं. तो चलिए जानते हैं अभिनेत्री के बारे में सबकुछ. 

Last Updated: February 28, 2026 | 11:34 AM IST
Varsha Usgaonkar born in goa - Photo Gallery
1/8

गोवा में हुआ था जन्म

वर्षा उसगांवकर का जन्म 28 फरवरी 1968 को गोवा के उसगांव में गौड़ सारस्वत ब्राह्मण परिवार में हुआ था.

Varsha Usgaonkar family - Photo Gallery
2/8

गोवा के पूर्व डिप्टी स्पीकर की बेटी हैं अभिनेत्री

वर्षा उसगांवकर के पिता जाने-माने राजनीतिज्ञ थे. उनका नाम ए.के.एस. उसगांवकर था, जो महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और गोवा, दमन और दीव सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत थे. उन्होंने गोवा के पूर्व डिप्टी स्पीकर के रूप में भूमिका निभाई थी. वहीं, उनकी माता शास्त्रीय गायिका मानिकाबाई उसगांवकर थीं.

Varsha Usgaonkar learn singing and acting - Photo Gallery
3/8

शुरुआत में किए कई नाटक

अभिनेत्री की मां शास्त्रीय गायिका थीं. इस वजह से वर्षा उसगांवकर ने पढ़ाई के साथ संगीत भी सीखा. इतना ही नहीं, उन्होंने अभिनय करना भी सीख लिया. एक्ट्रेस ने शुरुआती दिनोंं में कई नाटक किए, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले.

Varsha Usgaonkar in marathi movies - Photo Gallery
4/8

मराठी फिल्म से की शुरुआत

संघर्ष के दौरान एक्ट्रेस ने कई मराठी नाटक किए. इसी दौरान अभिनेत्री को अभिनेता-निर्देशक सचिन पिलगांवकर ने वर्षा उषगांवकर को साल 1987 में आई फिल्म गम्मत जम्मत में एक भूमिका दी. हालांकि, उन्होंने सबसे पहले 'गम्मत जम्मत' साइन की थी , लेकिन उनकी पहली फिल्म दामू केनकरे कीतुझ्या वाचुन करामेन थी.

Varsha Usgaonkar as Uttara in Mahabharat - Photo Gallery
5/8

महाभारत में निभाई उत्तरा की भूमिका

वर्षा उसगांवकर ने अपने टीवी करियर की शुरुआत दूरदर्शन के मशहूर धारावाहिक बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ से की. इसमें एक्ट्रेस ने मत्स्य देश की राजकुमारी और अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था.

Varsha Usgaonkar as Uttara - Photo Gallery
6/8

उत्तरा की भूमिका के लिए अचानक हुई थीं कास्ट

बताया जाता है कि वर्षा उसगांवकर ने कास्टिंग के दौरान पहली बार एक दर्शक के रूप में सेट का दौरा किया था. फिर उन्हें उत्तरा की भूमिका के लिए रख लिया गया.

Varsha Usgaonkar with rishi kapoor - Photo Gallery
7/8

हिंदी फिल्मों में रखा कदम

अभिनेत्री ने महेश भट्ट की क्राइम ड्रामा फिल्म साथी में आदित्य पंचौली और मोहसिन खान संग काम किया. यह उनकी पहली हिंदी फिल्म थी. एकट्रेस ने 1992 की हिंदी रोमांटिक कॉमेडी हनीमून फिल्म में ऋषि कपूर के साथ अभिनय किया. आपको बता दें कि यह फिल्म मराठी फिल्म 'किस बाई किस' का रीमेक थी.

Varsha Usgaonkar - Photo Gallery
8/8

आज भी एक्टिव हैं अभिनेत्री

एक्टिंग के अलावा वर्षा एक बेहतरीन गायिका भी हैं और आज भी मराठी, हिंदी और कोंकणी कला जगत में एक्टिव हैं.

More News