किस ‘सेलेब्रिटी किड’ के साथ घूम रहे वेदांग रैना, खुशी कपूर के साथ ब्रेकअप की अटकलों के बीच इस हसीना के साथ नजर आये वेदांग
खुशी कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बीच वेदांग रैना को एक नई लड़की के साथ देखा जा रहा है. हाल ही में वेदांग रैना और इंडस्ट्री की नई नवोदित अभिनेत्री नाओमिका सरन, मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस में नजर आए, जिसके बाद से इंटरनेट पर #VedangNaomika की चर्चा शुरू हो गई है.
कौन हैं नाओमिका सरन
नाओमिका सरन राजेश खन्ना की विरासत को आगे बढ़ाएंगी. नाओमिका रिंकी खन्ना की बेटी हैं और राजेश खन्ना की पोती हैं. नाओमिका पिछले एक साल से एक्टिंग और डांस वर्कशॉप में हिस्सा ले रही हैं.
कौन हैं वेदांग रैना
वेदांग ने शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान के साथ द आर्चीज (2023) से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्हें आलिया भट्ट के साथ जिगरा (2024) में देखा गया जिसमें उनके दमदार परफॉर्मेंस को खूब तारीफ मिली थी.
खुशी कपूर से ब्रेकअप
वेदांग पिछले दो सालों से जाह्नवी कपूर की बहन ख़ुशी कपूर के साथ रिलेशनशिप में थे. कुछ ख़बरों के अनुसार वेदांग और खुशी कपूर ने ब्रेकअप कर लिया है. 2025 की क्रिसमस पर दोनों ने साथ में कोई पोस्टनहीं डाली न ही 2026 की शुरुआत में दोनों साथ में दिखे, इसलिए उनके अलग होने की अटकलें तेज हो गयी हैं.
खबरों में #VedangNaomika
जब से वेदांग रैना और नाओमिका सरन को मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस में एक साथ देखा गया है तभी से इंटरनेट पर #VedangNaomika ट्रेंड कर रहा है. लोगों का मानना है कि वेदांग और नौमिका की केमिस्ट्री शानदार है.
disclaimer
यह सामग्री सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रिपोर्टों पर आधारित है और केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है. India News इसकी पुष्टि नहीं करता है.