कभी कॉफी हाउस में नौकरी, फिर एक्टिंग में आजमाया हाथ, बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, विक्रांत मैसी का रॉयल राइज
Vikrant Massey: आज बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्हें बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में गिना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष किया है. उन्होंने आर्थिक तंगी भी झेली. 16 साल की उम्र में उन्होंने अपना घर संभालने के लिए 16 घंटे तक काम किया. कई बार उन्हें पारले जी बिस्किट और पानी पर भी दिन गुजारने पड़े. उनके लिए बॉलीवुड का सफर आसान नहीं था. उन्हें कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा और 10 साल के टीवी करियर के बाद उन्हें पहचान मिल सकी.
आर्थिक तंगी का किया सामना
एक्टर बनने से पहले विक्रांत मैसी ने काफी परेशानियों का सामना किया. 16 साल की उम्र में उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ बारिस्टा में काम शुरू किया है. इसके बाद में उन्होंने श्यामक डावर के डांस ग्रुप में असिस्टेंट इंस्ट्रक्टर के रूप में भी काम किया.
16 घंटे तक किया काम
विक्रांत मैसी ने परिवार की आर्थिक तंगी के कारण 16 घंटे तक काम किया. कई बार उन्हें खाना तक नसीब नहीं हो पाता था. उन्हें पारले-जी और पानी पर निर्भर रहना पड़ता था.
10 साल तक टीवी पर किया कम
एक्टर विक्रांत मैसी ने 10 साल तक टीवी पर काम किया. उन्होंने 24 साल की उम्र में 35 लाख रुपये का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया. इसके पीछे का मक्सद था कि वे अपनी पसंद की फिल्मों में काम कर सकें.
विक्रांत मैसी का शुरुआती करियर
बता दें कि विक्रांत मैसी ने अपने टीवी करियर की शुरुआत कहां हूं मैं से किया. इसके बाद उन्होंने बालिका वधू, बाबा ऐसा वर ढूंढो न, से की थी. इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत से पहचान बनाई और धीरे-धीरे अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा दिया.
वॉशरूम की लाइन में मिला फिल्म का ऑफर
आपको जानकर हैरानी होगी कि शुरुआती दिनों में उन्हें कोई भी फिल्म मेकर्स फिल्मों में नहीं लेते थे. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और करियर में आगे बढ़ने लगे. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो वॉशरूम की लाइन में खड़े थे. इसी बीच टीवी एग्जीक्यूटिव महिला ने उनसे एक्टिंग के बारे में पूछा. इसके बाद उन्हें ऑफिस में बुलाया गया और फिल्म के लिए ऑफर दिया गया.
इन फिल्मों से मिली पहचान
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि कई बार उन्हें फिल्म में फिलर के लिए इस्तेमाल किया जाता था. फिल्म के निर्माता उन पर पैसा लगाने से कतराते थे. लेकिन बाद में उन्हें एक के बाद एक तमाम फिल्मों में काम किया. उनकी 12वीं फेल से बहुत ज्यादा फेम कमाया. उन्होंने आंखों की गुस्ताखियां, द साबरमती एक्सप्रेस, दसीन दिलरुबा, सेक्टर 36, छपाक समेत तमाम फिल्मों में काम किया.
विक्रांत मेस्सी ने बॉलीवुड से लिया ब्रेक
विक्रांस मैसी ने काम के दबाव और थकान के कारण एक छोटा सा ब्रेक लिया है. उन्होंने कहा था कि वे अपने बेटे वरदान और पत्नी शीतल ठाकुर के साथ समय बिताना चाहते हैं, जिसके कारण उन्होंने ब्रेक लिया.