Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ऐसी फिल्में जिसमें हीरो पर भारी पड़ गए विलेन, अक्षय खन्ना सा पहले संजय दत्त और नसीरुद्दीन शाह का रहा दबदबा

ऐसी फिल्में जिसमें हीरो पर भारी पड़ गए विलेन, अक्षय खन्ना सा पहले संजय दत्त और नसीरुद्दीन शाह का रहा दबदबा

Villain Overshadowed Heroes: अक्सर फिल्म के हीरो से फिल्म की पहचान होती है, लेकिन कई बार ऐसा हुआ है कि जब फिल्म में हीरो की जगह विलेन ने ज्यादा नाम कमाया और चर्चा का विषय रहा. उन्होंने दमदार नेगेटिव किरदार में अपने आप को इस कदर खौफनाक बनाया और अपने डायलॉग लोगों के सामने ऐसे पेश किए कि फैंस उनके दीवाने हो गए. हाल ही में धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह से ज्यादा अक्षय खन्ना की चर्चा हुई. इससे पहले भी संजय दत्त, नसीरुद्दीन शाह, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रितेश देशमुख, अमजद खान और अमरीश पुरी के किरदारों ने भी हीरो से ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं. 

Last Updated: March 11, 2026 | 3:19 PM IST
Akshaye Khanna in Dhurandhar - Photo Gallery
1/9

धुरंधर में अक्षय खन्ना

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह से ज्यादा फिल्म के विलेन रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना की काफी चर्चा हुई. अक्षय खन्ना का डांस और उनके डायलॉग काफी फेमस हुए.

Sanjay Dutt in Khalnayak - Photo Gallery
2/9

खलनायक में संजय दत्त

एक्टर से विलेन बने संजय दत्त ने खलनायक फिल्म में बलराम प्रसाद उर्फ ‘बल्लू’ का किरदार निभाया था. फिल्म में संजय दत्त एक खतरनाक अपराधी बने थे. फिल्म में हीरो से ज्यादा उनकी चर्चा हुई थी. इस फिल्म में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर के साथ ही माधुरी दीक्षित थीं.

Sanjay Dutt in Agneepath - Photo Gallery
3/9

अग्निपथ में संजय दत्त

फिल्म अग्निपथ में संजय दत्त ने कांचा चीना का नेगेटिव किरदार भी अपनाया था. इस पिल्म में रितिक रोशन ने विजय दीनानाथ चौहान और प्रियंका चोपड़ा ने काली गौरी का किरदार निभाया था.

Naseeruddin Shah in Mohra - Photo Gallery
4/9

मोहरा में नसीरुद्दीन शाह

फिल्म मोहरा में नसीरुद्दीन शाह ने विलेन का किरदार निभाया था. उनकी एक्टिंग की काफी चर्चा हुई थी. उन्होंने जगदीश प्रसाद उर्फ जे.पी. का किरदार निभाया था. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन भी थीं.

Ranveer Singh in Padmaavat - Photo Gallery
5/9

पद्मावत में रणवीर सिंह

फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था. फिल्म में शाहिद कपूर से ज्यादा उनके किरदार की चर्चा हुई थी. उनकी एक्टिंग काफी एनर्जेटिक रही.

Amjad Khan in Sholay - Photo Gallery
6/9

शोले में अमजद खान

फिल्म शोले में अमजद खान ने गब्बर सिंह का किरदार निभाया था. उस दौरान उनके विलेन किरदार की काफी चर्ता हुई थी. इस फिल्म से उनका खौफ बच्चों के मन में बस गया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के साथ ही एक्ट्रेस हेमा मालिनी नजर आई थीं.

Shahrukh Khan in Darr - Photo Gallery
7/9

डर में शाहरुख खान

फिल्म डर में शाहरुख खान ने राहुल मेहरा का किरदार निभाया था. वो एक तरफा प्रेमी का किरदार निभाते हैं, जो किरण यानी जूही चावला के प्यार में पागल होता है. किरण पहले से सुनील यानी सनी देओल से प्यार करती हैं.

Riteish Deshmukh in Ek Villain - Photo Gallery
8/9

एक विलेन में रितेश देशमुख

फिल्म एक विलेन में रितेश देशमुख ने राकेश महादकर का किरदार निभाया था, जो एक सीरियल किलर होता है. राकेश ऐसी महिलाओं का कत्ल करता है, जो अपने पति को कमजोर महसूस कराती हैं. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर भी मेन लीड में हैं.

Amrish Puri in Mr. India - Photo Gallery
9/9

मिस्टर इंडिया में अमरीश पुरी

फिल्म मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर हीरो का किरदार निभाते हैं. वहीं अमरीश पुरी विलेन बने, जिन्होंने मोगैम्बो का किरदार निभाया. उनका डायलॉग मोगैम्बो खुश हुआ काफी वायरल हुआ था.

More News