IPL में विराट कोहली ढूंढ रहे ऐशो आराम? लंदन जाने के लिए की स्पेशल जर्नी की डिमांड, क्या है असली सच्चाई
विराट सुर्खियों में
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर दिया गया उनका मजेदार रिएक्शन है.
विराट की मांग?
हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से उनके लिए लंदन से आने जाने के लिए स्पेशल यात्रा की मांग की है. कुछ समय बाद विराट की भी इसपर नजर पड़ी.
सोशल मीडिया पर मची हलचल
यह खबर सामने आते ही क्रिकेट फैंस और सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. कई लोगों ने इस पर अपनी राय दी, वहीं कुछ लोगों ने इसे एक अफवाह बताया.
विराट ने क्या लिखा
इसी बीच विराट कोहली ने खुद इस मामले पर प्रतिक्रिया दी और अपने खास अंदाज में इन खबरों को खारिज कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर हंसने वाले इमोजी के जरिए इस खबर को पूरी तरह मजाकिया बताया, जिससे साफ हो गया कि ऐसी कोई नहीं है.
कोहली का रिएक्शन वायरल
कोहली का यह हल्का-फुल्का रिएक्शन तुरंत वायरल हो गया और फैंस ने उनके इस अंदाज को खूब पसंद किया. उनकी यह प्रतिक्रिया न सिर्फ मजेदार थी, बल्कि इस बात का भी संकेत देती है कि वह इन दिनों अपने क्रिकेट और फिटनेस पर पूरी तरह ध्यान दे रहे हैं.
कोहली का फोकस प्रैक्टिस पर
सूत्रों के अनुसार, कोहली हमेशा से अपने पेशेवर रवैये के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने कभी भी इस तरह की विशेष मांगों पर ध्यान नहीं दिया है. उनका फोकस हमेशा टीम के प्रदर्शन और अपने व्यक्तिगत खेल पर रहता है.
विराट के लिए आईपीएल 2026 खास
RCB के लिए IPL 2026 का सीजन बेहद अहम माना जा रहा है और टीम अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी का अनुभव और फॉर्म टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.