23 पारी में 762 रन…हैदराबाद के खिलाफ आग उगलता है आरसीबी के इस बल्लेबाज का बल्ला; देखें Photos
Virat Kohli Against SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आज यानी शनिवार (28 मार्च, 2026) से आगाज होने वाला है. आईपीएल का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. मैच के लिए टॉस शाम 7:00 बजे होगा. मैच का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा. दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाजों की कमी नहीं हैं. लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद को आरसीबी के एक खिलाड़ी से संभलकर रहना होगा. जो अकेले दम पर किसी भी मैच को अपने पाले में मोड़ सकते हैं. आरसीबी के पास विराट कोहली के रूप में ऐसा खिलाड़ी मौजूद है. जिनका सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है.
आईपीएल 2025 में विराट कोहली का प्रदर्शन
विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में जबरदस्त फॉर्म में नजर आए थे. उन्होंने 11 पारियों में 63.13 की औसत से 505 रन बनाए थे.
खिताब जिताने में निभाई थी अहम भूमिका
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब जिताने में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई थी.
हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली का प्रदर्शन
सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करते हुए विराट कोहली ने 23 मैचों में 36.29 की औसत से 762 रन बनाए हैं.
आज भी करेंगे प्रदर्शन?
आईपीएल के ओपनिंग मैच में आज आरसीबी और एसआरएच का मुकाबला होने वाला है. विराट कोहली आज भी धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते हैं.
इस सीजन में 9000 रन करेंगे पूरा?
विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 267 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 8661 रन बनाए हैं.
आईपीएल में कोहली का शतक
आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली ने अब तक 8 शतक लगाए हैं. इसके अलावा, 63 अर्धशतक भी उनके नाम दर्ज है.
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, हर्षल पटेल, ज़ीशान अंसारी