Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • VIROSH Wedding Look: हाथों में ‘बाजूबंद’ पैरों में ‘तोड़ा’, दूल्हे के लुक में छा गए विजय देवरकोंडा, दिखा वैदिक काल का राजसी अंदाज

VIROSH Wedding Look: हाथों में ‘बाजूबंद’ पैरों में ‘तोड़ा’, दूल्हे के लुक में छा गए विजय देवरकोंडा, दिखा वैदिक काल का राजसी अंदाज

हर तरफ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के ही चर्चे हैं. लेकिन जिस चीज ने इस शादी में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया, वो है विजय का खास ‘दूल्हा लुक’. जहां शेरवानी ही शादी में दूल्हे का प्रमुख पहनावा बन गया है, वहीं विजय ने एक अलग स्टैंडर्ड सेट किया. विजय हाथ और पैर में आलता, कमर में कमरबंद, पैरों में तोड़ा (लच्छा) और लाल रंग के अंगरखे में किसी राजा से कम नहीं लग रहे थे. 

Last Updated: February 27, 2026 | 12:08 PM IST
Traditional men's attire redefined - Photo Gallery
1/5

पुरुषों की पारंपरिक सज्जा को किया पुनर्परिभाषित

विजय देवरकोंडा के आभूषणों ने सजे-धजे दूल्हे की पारंपरिक छवि को पेश किया, जो भारतीय शादियों में अब अपेक्षाकृत कम देखने को मिलती है. पौराणिक राजा की गरिमा से प्रेरित उनके औपचारिक आभूषणों ने एक अलग छवि प्रस्तुत की.

Vijay's jewellery won hearts - Photo Gallery
2/5

विजय के गहनों ने जीत लिया दिल

विजय ने बाजूबंद, बेल्ट, कंठा, तोड़ा और अंगूठी जैसे आभूषणों से एक नया मानक स्थापित किया. ये सभी गहने सोने के थे. हर तरफ उनके जेवरों के ही चर्चे छाये हुए हैं.

Hands and feet decorated with alta - Photo Gallery
3/5

आलता से सजे हाथ और पैर

विजय ने हाथों में और पैरों में आलता लगाया हुआ था, जो उनके लुक में सौम्यता भर रहा था. उनके आलता वाले हाथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे.

Rashmika looked very beautiful - Photo Gallery
4/5

रश्मिका भी लग रही थीं बेहद खूबसूरत

शादी में दुल्हन यानी रश्मिका भी बहुत खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने दैवीय लुक धारण किया हुआ था. वो किसी देवी जैसी लग रही थीं. आंखों में आंसू, चेहरे पर मुस्कुराहट और हाथ में नारियल लिया हुआ रश्मिका का लुक बेहद दिव्य और प्यारा लग रहा था.

Shri Jewellers designed Rashmika's jewellery. - Photo Gallery
5/5

श्री ज्वैलर्स ने डिजाइन किये थे रश्मिका के जेवर

शादी समारोह के लिए रश्मिका ने श्री ज्वैलर्स द्वारा डिज़ाइन किए गए जेवर पहने थे. उन्होंने सोने के 11 भव्य आभूषण पहने थे. दक्षिण भारतीय वास्तुकला की मूर्तिकला शैली से प्रेरित उनके गहनों में उत्कृष्ट नक्काशी की गयी थी, जिनमें से प्रत्येक विवरण को कुशल कारीगरों द्वारा हाथ से तैयार किया गया था.

More News