वीवो X200T Price: ट्रिपल 50-मेगापिक्सल Zeiss कैमरों के साथ बिक्री के लिए आया Vivo का नया स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और ऑफर्स
Vivo X200T Sale Price: Vivo X200T स्मार्टफोन कंपनी ने पिछले सप्ताह लॉन्च कर दिया है. अब ये भारत में खरीदारी के लिए उपलब्ध है. कंपनी ने इस हैंडसेट को एक मिड-फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर पेश किया है. इस स्मार्टफोन की खास बात इसका कैमरा भी है. कंपनी ने इस हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरे दिए हैं, जिन्हें Zeiss के साथ मिलकर बनाया गया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच की 120Hz AMOLED स्क्रीन दी है. साथ ही इसमें 6200 mAh की बैटरी दी गई है.
आइए जानते हैं Vivo X200T की कीमत
भारत में Vivo X200T की कीमत 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये से शुरू होती है. वहीं 12GB रैम और 512GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में इसकी कीमत 69,999 रुपये निर्धारित की गई है.
कहां से खरीद सकते हैं वीवो एक्स200टी
ग्राहक इस हैंडसेट को Vivo इंडिया ई-स्टोर, Flipkart और देश भर के अन्य रिटेल पार्टनर्स से Seaside Lilac और Stellar Black कलर में खरीद सकते हैं.
Vivo X200T ऑफर्स
लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहक इस स्मार्टफोन को 5,000 रुपये के इंस्टेंट कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं इसपे 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं. इसके अलावा ये स्मार्टफोन ज़ीरो डाउन पेमेंट की सुविधा और 18 महीने की नो-कॉस्ट EMI के ऑफर पर भी खरीद सकते हैं. इसकी नो कॉस्ट ईएमआई 3,055 रुपये प्रति महीने से शुरू हो जाती है. साथ ही कंपनी Vivo X200T पर एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है, जिसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी.
Vivo X200T फीचर्स
Vivo X200T स्मार्टफोन Android 16-आधारित Origin OS 6 पर चलता है और इस पर पांच साल के OS अपग्रेड और सात साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. Vivo हैंडसेट में 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है.
वीवो एक्स 200T चिपसेट
Vivo X200T में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB LPDDR5x अल्ट्रा रैम और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज है. Vivo मिड-फ्लैगशिप में कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC और USB टाइप-C शामिल हैं.
Vivo X200T बैटरी
यह स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है. Vivo X200T का डाइमेंशन 160 x 74.2 x 7.9mm है और इसका वजन 203g है. इसमें 6,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 90 वाट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने के साथ ही 40 वाट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
वीवो एक्स 200टी कैमरा
अगर इसके कैमरे की बात करें तो, Vivo X200T ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी दिया गया है.