दमदार फीचर्स के साथ रिलीज हुई Volkswagen Taigun, एक साथ आए 6 नए मॉडल्स, क्या है खासियत
Volkswagen Taigun Facelift: जर्मनी की कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने मशहूर एसयूवी टाइगन के अपडेटेड मॉडल को बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. इस कार को ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक बनाने पर ध्यान दिया गया है. इसमें कुछ नए स्टाइलिंग एलिमेंट्स जोड़े गए हैं, जिससे इसका रोड प्रेजेंस और बेहतर हो चुका है. अपडेटेड वर्जन के साथ ये कार डेली ड्राइवर में ज्यादा कंफर्टेबल और प्रैक्टिकल हो जाती है. 2020 के बाद से कंपनी इस एसयूवी के 6 मॉडल लॉन्च किए हैं. कंपनी ने इनके 1 लाख से ज्यादा मॉडल्स बेचे. इसमें से 90 फीसदी सेल्स अकेले टायगन की हुई हैं. अब कंपनी ने इस कार का अपडेटेड वर्जन बिक्री के लिए लॉन्च किया है. इसे बेहतरीन डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव किया गया है. इसमें नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी अपडेट किया गया है, जिसके बाद ड्राइविंग और आसान हो जाएगी.
लोगो में किए गए ये बदलाव
नई टायगन का लुक और डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा ही है. हालांकि इसके एक्सटीरियर में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद इसमें फ्रेश लुक मिलता है. इसके एक्सटीरियर में इल्यूमिनेटेड VW लोगो, नए LED हेडलैम्प्स और बीच में कनेक्टेड लाइट बार दिया गया था.
पहले से ज्यादा मॉडर्न हो गई डिजाइन
इसकी डिजाइन पहले की डिजाइन से पतली कर दी गई. इसमें ग्रिल, अलॉय व्हील्स और एक्सटीरियर ट्रिम्स ब्लैक आउट दिए गए हैं. इस फेसलिफ्ट वर्जन में 17 इंच के अलॉय व्हील्स को नया ग्लास ब्लैक डिजाइन दिया गया है. इसके बंपर को भी अपडेट किया गया है. इससे इस कार का लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न हो गया है.
कैसा है इंजन और परफॉर्मेंस?
फॉक्सवेगन टायगन फेसलिफ्ट में वही टर्बो पेट्रोल इंजन मिलते हैं. इस अपडेटेड मॉडल में 1 लीटर का TSI इंजन दिया गया है. ये इंजन 115 hp की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके दूसरे वेरिएंट में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 150hp की पावर और 250Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव 1.0 TSI इंजन वाले ऑप्शन के साथ ही नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है.
कार में कलर ऑप्शन
इस एसयूवी में 9 कलर ऑप्शन दिए गए हैं. इसमें आपको कार्बन स्टील मैट, कार्बन स्टील, रिफ्लेक्स सिल्वर, अवाकाडो पर कैंडी व्हाइट, स्टील ग्रे, डीप ब्लैक, लावा ब्लू, डीप ब्लैक और वाइल्ड चेरी रेड जैसे कलर ऑप्शन दिए गए हैं.
मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
इस नए फेसलिफ्ट वर्जन को अब 40 से ज्यादा फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है. इनमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही इसके एसी सिस्टम को भी अपडेट किया गया है.
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के साथ ही एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल समेत तमाम फीचर्स दिए गए हैं. ये नया मॉडल भी पिछले वर्जन की तरह की 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आता है.
कितनी है कीमत?
अगर फॉक्सवैगन टायगन की कीमत की बात करें, तो इसके बेस मॉडल की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 11.49 लाख रुपये तक जाती है. वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 19.19 लाख रुपये से 21 लाख रुपये तक जाती है. इसकी कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 21 लाख रुपये तक जाती है.