Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कम उम्र में ही टीवी पर छा गईं थीं Vrushika Mehta, शादी के बाद विदेश में हुईं शेटल, जानें और भी बहुत कुछ

कम उम्र में ही टीवी पर छा गईं थीं Vrushika Mehta, शादी के बाद विदेश में हुईं शेटल, जानें और भी बहुत कुछ

Vrushika Mehta: वृषिका मेहता टीवी की दुनिया के सबसे पसंदीदा और पॉपुलर चेहरों में से एक हैं. वह एक प्रोफेशनल डांसर भी हैं, जिन्हें हिट टीवी सीरियल दिल दोस्ती डांस में शैरन राय प्रकाश का रोल निभाने के लिए जाना जाता है. एक्टर शांतनु माहेश्वरी के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने बहुत पसंद किया और सराहा भी. तब से उन्होंने ‘ये है आशिकी’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘इश्कबाज़’, ‘ये तेरी गलियां’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे कई डेली सोप में काम किया है. चलिए जानते हैं उनके बारे में और भी बहुत कुछ.

Last Updated: February 18, 2026 | 10:50 AM IST
Today is Vrushika Mehta birthday - Photo Gallery
1/9

आज है वृषिका मेहता का जन्मदिन

वृषिका मेहता का जन्मदिन 18 फरवरी 1994 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था. आज वह अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. बहुत कम वक्त में वृषिका ने बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है.

Active on social media - Photo Gallery
2/9

सोशल मीडिया पर एक्टिव

अपनी एक्टिंग के अलावा, वह अपनी डांसिंग स्किल्स और गर्ल-नेक्स्ट-डोर लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं. वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके दस लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं. वह कभी-कभी फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस को खुश करती हैं.

Acting debut - Photo Gallery
3/9

एक्टिंग की शुरुआत

वृषिका मेहता ने साल 2012 में हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में रियलिटी-ड्रामा सीरीज़ आसमान से आगे में एक कंटेस्टेंट के रूप में एक छोटी सी भूमिका के साथ एंट्री की थी. मेहता ने 2013 में चैनल वी के डांस-आधारित ड्रामा दिल दोस्ती डांस में शेरोन राय प्रकाश की मुख्य भूमिका के साथ अपनी सफलता हासिल की, जो 2015 तक चली. इसके बाद उन्होंने फैमिली ड्रामा सतरंगी ससुराल में कायरा विहान वत्सल का रोल किया.

Heart won by work - Photo Gallery
4/9

काम से जीता दिल

उन्होंने इश्कबाज़ और ये तेरी गलियां में शानदार परफॉर्मेंस दी. वृषिका ने यंग डेमोग्राफिक्स को अपील करने वाले टेलीविजन नैरेटिव में एक उभरती हुई टैलेंट के तौर पर पहचान बनाई.

A look at the net worth - Photo Gallery
5/9

नेटवर्थ पर एक नजर

वृषिका की इनकम का सोर्स की बात करें तो यह एक एक्ट्रेस और प्रोफेशनल डांसर के तौर पर उनके करियर से आई है. उनकी नेटवर्थ के बारे में बेवसाइट या अन्य जगह पर कोई सही जानकारी उपलब्ध नहीं है.

Married to an engineer - Photo Gallery
6/9

इंजीनियर से की शादी

वृषिका मेहता ने दिसंबर 2023 में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में अपने बॉयफ्रेंड सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ घेड़िया से शादी की. लंबे समय से रिलेशनशिप में रहे इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर कीं.

Shelters abroad - Photo Gallery
7/9

विदेश में हुईं शेटल

शादी के बाद कपल कनाडा में शेटल हो गया. उन्होंने अपने नए घर की फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं.

Vrushika is a good dancer - Photo Gallery
8/9

अच्छी डांसर हैं वृषिका

बता दें कि वृषिका एक्ट्रेस बनने से पहले एक अच्छी डांसर रह चुकी हैं. डांसर बनना उनकी मां का सपना था, जिसे उन्होंने पूरा किया. जानकारी के अनुसार, वह व्लॉगिंग भी करती हैं. वृषिका मेहता ने मुंबई के कैनोसा हाई स्कूल में उच्चतर माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की और फिर मुंबई विश्वविद्यालय से संबद्ध टोलानी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला लिया. यहां से उन्होंने 2010 और 2013 के बीच वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हासिल की.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

यह लेख सिर्फ मनोरंजन के लिए है , जो विभिन्न स्त्रोतों से लिया गया है. इंडिया न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है.

More News