Weight Loss without Gym: बिना जिम जाए कम करना चाहते हैं वजन, अपनाएं ये आसान तरीके, झटपट दिखेगा असर
Weight Loss without Gym: आज के समय में खराब दिनचर्या और खराब खानपान के कारण लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है. खाना खाने के बाद पूरे दिन बैठकर काम करते रहने के कारण भी पेट की चर्बी बढ़ जाती है. बिजी लाइफस्टाइल होने के कारण लोग जिम नहीं जा पाते. वो बिना जिम जाए वजन को कम करना चाहते हैं. अगर आप भी बिना जिम जाए वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए सही डाइट और फिजिकल एक्टिविटी की जरूरत होती है. न्यूट्रशनिस्ट का मानना है कि कैलोरी की कमी, हाई प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार खाना आपकी मदद कर सकता है. हालांकि आपको चीनी, प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड जैसी चीजों से दूरी बनानी होगी. आइए जानते हैं बिना जिम जाए वजन घटाने के लिए क्या-क्या करना चाहिए…
ज्यादा कैलोरी इनटेक से बचें
अगर आप बिना जिम जाए वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको कैलोरी का इनटेक कम करना चाहिए. इसके लिए आपको डिब्बाबंद और दूसरे पैकेज्ड फूड के साथ ही तली हुई ज्यादा तेल वाली चीजों से दूरी बनानी होगी.
कितनी कैलोरी जरूरी
एक स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन औसतन 2000 कैलोरी की जरूरत होती है. अगर वजन घटाना है, तो कैलोरी को 2000 से कम लेनी चाहिए. अगर आप 2000 से ज्यादा कैलोरी लेते हैं, तो शरीर में चर्बी बढ़ेगी.
प्रोसेस्ड फूड से करें बचाव
वजन कम करने के लिए सबसे पहले आपको शुगर से दूरा बढ़ानी होगी. आपको चीनी, मिठाई और मैदे से बनी हुई चीजों का सेवन सीमित करना होगा. ये चीजें तेजी से वजन बढ़ाती हैं.
फाइबर और प्रोटीन
वजन कम करने के साथ ही प्रोटीन और फाइबर जरूरी है. आहार में दालें, बीन्स, चने, ब्रोकली, फल और साबुत अनाज खाने चाहिए. ये वजन को कम करने के साथ ही पाचन सुधारने में भी कारगर होते हैं.
इंटरमिटेंट फास्टिंग करें
वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसके तहत आपको 16:8 नियम अपनाना चाहिए. इसके लिए आपको 16 घंटे उपवास करना है और 8 घंटे में मन भरकर खाएं. शाम को 8 बजे के बाद खाना न खाएं और दोपहर 12 बजे तक खाना न खाएं. अगर आपको शरीर से जुड़ी कोई परेशानी है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही ये तरीका अपनाएं.
बॉडी को रखें हाइड्रेट
वजन कम करने के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना जरूरी है. दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए. सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए. इससे मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है.
नींद का रखें ख्याल
अगर आपको वजन कम करना है, तो रात में समय से पहले सोना काफी जरूरी है. रोजाना 7-8 घंटे नींद लेना चाहिए. ये वजन को मैनेज करने में मददगार होता है.
रहें एक्टिव
अगर आप जिम नहीं जा सकते, तो आपको थोड़ा एक्टिव रहना जरूरी है. इसके लिए आप सीढ़ियां चढ़ सकते हैं और तेज चल सकते हैं. इसके अलावा आप चाहें, तो रनिंग भी कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर
यह फोटो गैलरी सिर्फ जानकारी के लिए है और यह प्रोफेशनल सलाह का विकल्प नहीं है. मार्गदर्शन के लिए हमेशा किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लें. इंडिया न्यूज किसी भी परेशानी में जिम्मेदारी नहीं लेता है.