Wedding Makeup for Mothers: अपने बच्चों की शादी में आप भी दिखें खूबसूरत, दुल्हा- दुल्हन की मांओं को कुछ यूं कराना चाहिए मेकअप
Wedding Makeup for Mothers: शादी के फैशन कवरेज में दुल्हन और उसकी मां की खूबसूरती पर कोई सवाल नहीं उठा सकता. वे एक साथ मिलकर किसी भी सेलिब्रेशन का विज़ुअल सेंटरपीस बन जाती हैं. शादी के हर फंक्शन में उनके लुक को एनालाइज किया जाता है. दुल्हा और दुल्हन की मां को काफी अटेंशन मिलता है. इन भावनाओं को समझते हुए हम आपके लिए कुछ ऐसे लुक्स लेकर आए हैं, जिनके हिसाब से रैडी होने पर आपकी मां फंक्शन में किसी अप्सरा से कम नहीं लगेंगी.
सिल्क साड़ी के साथ एलिगेंट मेकअप
अगर आप अपने बच्चे की शादी में सिल्क की साड़ी पहनने का विचार कर रही हैं, तो आपको इसके साथ एलिगेंट मेकअप लुक कैरी करना चाहिए. इसमें साड़ी से मैच लिपस्टिक, आईशैडो और बोल्ड काजल लगाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके साथ आपको चमकदार बेस कैरी करें, जिसके लिए हाइड्रेटिंग प्राइमर और कंसीलर का उपयोग करना चाहिए. माथे पर बिंदी और गालों पर हल्का ब्लश आपके लुक को बेहतरीन बना देगा. कानों में मैचिंग ईयरिंग्स और हाथों में चूड़ियां इसे और खूबसूरत बनाती हैं. अगर आप चाहें, तो मैचिंग हार भी पहन सकती हैं.
मम्मी के लिए बेस्ट है कांजीवरम लुक
मम्मी के कांजीवरी साड़ी लुक एक ब्यूटिफुल और एलिगेंट लुक देती है. इसे आप चोकर, मंदिर शैली का हार और जूड़ा स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं. इसके साथ ही माथे पर बिंदी के साथ ड्यूई बेस के साथ सुनहरे रंग का आईशैडो इसे और भी बेहतरीन लुक देगा. इसके साथ आप लाल, मैरून या साड़ी से मैच करती लिपस्टिक लगा सकती हैं.
लहंगा लुक फॉर मम्मी और मेकअप
अगर आप चाहती हैं कि आपकी मम्मी आपकी शादी में क्लासी नजर आएं, तो आपको पेस्टल, वेलवेट या सिल्क के ए-लाइन लहंगा चुनना चाहिए. इसके साथ मैचिंग जूलरी और पोल्की या गोल्ड ज्वेलरी पहननी चाहिए. लहंगे के साथ कोशिश करें कि आप सॉफ्ट मेकअप कैरी करें और गहरे रंग की लिपस्टिक लगाएं.
बंधानी साड़ी के साथ ऐसे कैरी करें लुक
भारत में बंधानी साड़ियां काफी पसंद की जाती हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों की शादी में ये साड़ी पहनने जा रही हैं, तो आपको इस हैवी साड़ी के साथ नैचुरल मेकअप कैरी कर सकती हैं. आपको लाइटवेट फाउंडेशन के साथ ब्राउन, शैंपेन या सॉफ्ट पिंक आईशैडो लगाना चाहिए. अगर आपकी साड़ी बोल्ड है, तो न्यूड लिपस्टिक लगाएं और गहरे रंग की साड़ी के साथ डार्क लिपस्टिक कैरी कर सकती हैं. इसके साथ क्लासिक बन या सॉफ्ट कर्ल्स के साथ फूलों वाली हेयरपिन बेहतरीन ऑप्शन है.
बनारसी रेशमी साड़ी के साथ न्यूड मेकअप
अगर आप अपने बेटे या बेटी की शादी में बनारसी रेशमी साड़ी पहनने का विचार कर रही हैं, तो आपको उसके साथ नेयूड मेकअप कैरी करना चाहिए. हालांकि साड़ी के अकॉर्डिंग लिपस्टिक और आईशैडो चुनना चाहिए. वहीं बालों का बन और उस पर गजरा काफा जंचेगा. इसके साथ आप पारंपरिक नेकलेस और ईयरिंग कैरी कर सकती हैं. हाथों में मैचिंग चूड़ी और माथे पर बिंदी आपके लुक में चार चांद लगा देगी.
डोला सिल्क साड़ी के साथ मिनिमल लुक
आप डोला सिल्क साड़ी भी कैरी कर सकती हैं. ये साड़ी पूरे देश में फेमस है. इस साड़ी के साथ आप साड़ी के अकॉर्डिंग मेकअप चुन सकती हैं, जो आपके लुक पर जंचे. इसके साथ आप डार्क लिपस्टिक और लाइट आईशैडो कैरी करें. इसमें आप मैचिंग गले का हार और चूड़ियों के साथ ईयरिंग्स चुन सकती हैं.
जॉर्जेट साड़ी का लुक
अगर आप हल्का और कंफर्टेबल लुक चुनना चाहती हैं, तो जॉर्जेट एक अच्छा ऑप्शन है. इसके साथ आप हैवी ईयरिंग्स और मैचिंग चूड़ियां चुन सकती हैं. इसके साथ आप गले में चोकर और खुले बाल कैरी कर सकते हैं.
इन चीजों का रखें खास ख्याल
इन सबमें सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपको अपनी उम्र कपड़े और वेडिंग वेन्यू की लाइटिंग के हिसाब से मेकअप चूज करना चाहिए. अगर रात का फंक्शन है, तो थोड़ा लाइटिंग वाला मेकअप चुनें. दिन के फंक्शन के लिए हल्का मेकअप चुनें. ऐसा करने से आप हमेशा कैमरा के लिए रैडी रहेंगी.